-250 से 300 करोड़ रुपए की होगी 200 से अधिक संपत्तियों की नीलामी
गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस यानि कि 26 जनवरी से पहले गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) रिक्त संपत्तियों को बेचने के लिए नीलमी का आयोजन करने की प्लानिंग कर रहा है। नीलामी में 200 से अधिक संपत्तियों को बेचने के रखा जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर रिक्त संपत्तियों की सूची तैयार करने के साथ मूल्यांकन भी किया जा रहा हैं। इसके बाद ब्रोशर प्रिंट कराए जाएंगे। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस माह जनवरी में रिक्त संपत्तियों की बिक्री करने के लिए नीलामी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नीलामी में 200 से अधिक रिक्त संपत्तियों को बेचने के लिए रखा जाएगा।
यह संपत्तियां लगभग 250 से 300 करोड़ रुपए की होगी। रिक्त संपत्तियों की सूची तैयार कराई जा रही हैं। सूची तैयार होने के बाद रिक्त संपत्तियों की वास्तविक स्थिति पता लग सकेगी। बता दें कि जीडीए ने अक्टूबर व नवंबर में रिक्त संपत्तियों को बेचने के लिए नीलामी आयोजित की गई थी। नीलामी में करीब 280 करोड़ रुपए की संपत्तियां बेची जा चुकी है। इसलिए जनवरी माह में 26 जनवरी से पहले रिक्त संपत्तियों को बेचने के लिए नीलामी कराने के लिए तैयारी की जा रही है।
जीडीए अपर सचिव ने बताया कि यह रिक्त संपत्तियां मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के अलावा इंदिरापुरम, कर्पूरीपुरम, तुलसी निकेतन, इंद्रप्रस्थ, वैशाली, कौशांबी के गंगौत्री टावर के फ्लैट व अन्य योजनाओं में रिक्त भवन,भूखंड संपत्तियों को नीलामी में बेचने के लिए रखा जाएगा। इसलिए रिक्त संपत्तियों की जल्द सूची तैयार कराने के बाद इन्हें नीलामी में बेचने के लिए रखा जाएगा।
















