-जीडीए टीमों ने 4 माह में 60 हजार वर्ग मीटर में निर्माण,30 अवैध कॉलोनी तोड़ी
उदय भूमि
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की अनाधिकृत कॉलोनियों और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स की सख्ती के चलते अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। अगर देखा जाए तो जीडीए ने अक्टूबर-2024 से लेकर जनवरी 2025 तक इन चार माह में 60 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। जबकि 30 अनाधिकृत कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स का कहना है अवैध कालोनियों और अवैध निर्माण की वजह से सुनियोजित और सुव्यवस्थित शहर को बिगाड़ रही है। इसलिए सत्त मॉनिटरिंग करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई कराई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2024 से जनरवरी 2025 तक बड़े पैमाने पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से काटी जा रही अवैध कॉलोनियों,अनाधिकृत निर्माणों और भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध भू-विकास को बुलडोजर चलाकर जीडीए प्रवर्तन अनुभाग की टीमों द्वारा ध्वस्त किया गया। इसी क्रम में इन चार माह में 60 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध निर्माण ध्वस्त करने के साथ-साथ 30 अनाधिकृत कॉलोनियों को तोडऩे की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के चलते लोनी,मोदीनगर,मुरादनगर,मधुबन-बा
जीडीए की इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के तहत 22 अक्टूबर को करहेड़ा असालतपुर,हिंडन नदी डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी के साई ऑफिस,सड़क,खडंजा,बाउंड्रीवॉल आदि को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। लोनी में निठोरी रोड,शगुन मैरिज हॉल और रामेश्वर चौक(गढ़ी कटैया)लोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 23 अक्टूबर को शालीमार गार्डन एक्सटेंशन भूखंड संख्या-551 और विक्रम एंक्लेव में भूखंड संख्या-45-46 में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। 24 अक्टूबर को ग्राम अगरौला और मटौर रोड लोनी में अनधिकृत कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त किए गए। 11 दिसंबर को शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 साहिबाबाद में भवन संख्या-951 में दुकानों के शटर तोड़े गए। 30 जनवरी को दिलशाद गार्डन एक्सटेंशन,भोपुरा में भवन संख्या-बी-1/1 में थर्ड फ्लोर पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
इसके साथ ही राजनगर एक्सटेंशन,मोदीनगर,मुरादनगर, दुहाई,बसंतपुर-सैंतली,नवीपुर बंबा,भिक्कनपुर,मटियाला आदि क्षेत्रों में भी अवैध कॉलोनियों में भूखंडों की बाउंड्रीवाल,सड़क,विद्युत पोल आदि को ध्वस्त किया गया। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स का कहना है कि जीडीए की इस सख्त कार्रवाई के चलते अनाधिकृत कॉलोनियों और अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएंगे। जीडीए की आम जनता से अपील है कि वह सिर्फ अधिकृत कॉलोनियों में ही संपत्ति खरीदें और धोखाधड़ी से बचें। जीडीए की इस कार्रवाई के चलते अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर रोक लगी। सरकारी भूमि पर कब्जा हटाया गया। मास्टर प्लान के अनुरूप विकास को बढ़ावा दिया गया। इसके साथ ही भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जीडीए की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी,ताकि शहर को सुव्यवस्थित और सुनियोजित ढंग से विकसित किया जा सकें। जीडीए अपनी विकासशील योजनाओं की प्रगति के साथ नई योजना हरनंदीपुरम भी ला रहा है। जिससे लोगों को विकसित योजनाओं में आवासीय,व्यवसायिक एवं औद्योगिक भूखंड,फ्लैट उपलब्ध कराए जा सकें।
















