जनरल वीके सिंह का टिकट कटा अतुल गर्ग सबसे बड़े लड़ैईया भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी, देखें कहां से कौन लड़ेगा चुनाव ……

गाजियाबाद लोकसभा सीट से जनरल वीके सिंह का टिकट कटना तय माना जा रहा था। टिकट हासिल करने के लिए वीके सिंह ने अंतिम समय तक ऐड़ी-चोटी का जोर लगाया। पिछले दो दिनों से इन चर्चाओं ने जोड़ पकड़ लिया था कि जनरल का टिकट हर हाल में कटेगा। लेकिन जनरल खेमे से दावा किया जा रहा था की टिकट वीके सिंह को ही मिलेगा। लेकिन रविवार रात होते ही जनरल को झटका देते हुए अतुल गर्ग को गाजियाबाद का प्रत्याशी बनाया गया। अतुल गर्ग की संघ में अच्छी पकड़ मानी जाती है। अतुल गर्ग उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और दो बार से विधायक हैं।
उदय भूमि ब्यूरो
नई दिल्ली/गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। जैसा की उम्मीद की जा रही थी वैसा ही टिकटों के बंटवारे में कई दिग्गजों को जोड़ का झटका धीरे से दिया गया है। उत्तर प्रदेश में वरुण गांधी और जनरल बीके सिंह के टिकट काटे जाने की चर्चा सबसे अधिक हो रही थी। टिकटों की घोषणाके साथ इन चर्चाओं की पुष्टि भी हो गई। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को 111 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट की घोषणा की। गाजियाबाद लोकसभा सीट से जनरल वीके सिंह का टिकट कटना तय माना जा रहा था। टिकट हासिल करने के लिए बीके सिंह ने अंतिम समय तक ऐड़ी-चोटी का जोर लगाया। पिछले दो दिनों से इन चर्चाओं ने जोड़ पकड़ लिया था कि जनरल का टिकट हर हाल में कटेगा। लेकिन जनरल खेमे से दावा किया जा रहा था की टिकट वीके सिंह को ही मिलेगा। लेकिन रविवार रात होते ही जनरल को झटका देते हुए अतुल गर्ग को गाजियाबाद का प्रत्याशी बनाया गया। अतुल गर्ग की संघ में अच्छी पकड़ मानी जाती है। अतुल गर्ग उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और दो बार से विधायक हैं। पीलीभीत से वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर राज्य सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। जबकि उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर से टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने मेरठ लोकसभा सीट से रामायण में भागवान राम के रूप का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, मेरठ से अरुण गोविल, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, अलीगढ़ से सतीश गौतम, हाथरस (SC) से अनूप वाल्मीकि, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, कानपुर से रमेश अवस्थी, बाराबंकी(SC) से राजरानी रावत, बहराईच (SC) अरविंद गोंड को चुनावी मैदान में उतारा है।
देखें भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट