गाजियाबाद : BJP प्रत्याशी जीत की ओर, आठवी राउंड की गिनती के बाद संजीव शर्मा लगभग 30 हजार वोटों से आगे

आठवें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी और गठबंधन प्रत्याशी के वोटो के बीच का अंतर लगभग 30 हजार के करीब पहुंच चुका है। हालांकि अधिकृत रूप से अभी तक चार राउंड की ही वोटो की गणना जारी की गई है। लेकिन प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक आठ राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में गाजियाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। आठवें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी और गठबंधन प्रत्याशी के वोटो के बीच का अंतर लगभग 30 हजार के करीब पहुंच चुका है। हालांकि अधिकृत रूप से अभी तक चार राउंड की ही वोटो की गणना जारी की गई है। लेकिन प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक आठ राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।

गाजियाबाद शहर सीट के लिए काउंटिंग सुबह शुरू हो गई है। राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। इस रांउड में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को 30126 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव को 4455 वोट मिले हैं। भाजपा 25671 वोटों से आगे चल रही है। मतगणना स्थल पर 21 टेबल पर 25 राउंड मतगणना होनी है।
सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। दोपहर 2 बजे तक आखिरी राउंड की गिनती पूरी होने की संभावना है। मतगणना स्थल और मुख्य गेट के आसपास पैरा मिलिट्री व यूपी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।