गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

गाजियाबाद। देश की आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। वहीं सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए साथ में शहर के सभी सरकारी कार्यालयों पर भी तिरंगा लहराया गया। नई बस्ती थोक दवा मंडी में संस्था के कार्यालय पर गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान विधायक अतुल गर्ग, महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला, गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। विधायक अतुल गर्ग ने देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए कहा कि आज लाखों वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत ही हमें आजादी मिली है और देश इस आजादी के अमृत महोत्सव को मना रहा है और दिन प्रतिदिन हमारा देश तरक्की की ओर अग्रसर रहे इसके लिए अथक सामुहिक प्रयास करने होंगे और हमें मिला आजादी के मुल्य को पहचानना होगा।

इस दौरान संस्था के महामंत्री आर पचोरी, यश्वनी कुमार गोयल, संदीप गर्ग, अमित बंसल, तुषार अरोरा, शैलेश सैनी, अनिल गुप्ता, मनीष गर्ग, संजीव शर्मा, अनुज गर्ग आयुष सिंघल, संजीव देवकमल, अनुज गर्ग, रविंद्र शर्मा, प्रदीप पाल, कैलाश चंद बिंदल, हेमंत गोयल, अमित तोमर ,रोहित चौहान, आलोक त्यागी, साजिद खान ,पंकज गर्ग, राहुल शर्मा, अमित गुप्ता, अजय बंसल, जेपी फार्मा, अजय उपचार, हीरालाल गोयल, सूर्य फार्मा, ओडीएच, अंशु मदान, बिट्टू, विनायका फार्मा, जय राम, अवतार जेके डिस्ट्रीब्यूटर, जेके मेडिकोज, गोपाल सर्जिकल शिवालिक, गौरव गर्ग, पीयूष सिंह, हेमंत त्यागी, अजय खन्ना, मदन लाल छाबड़ा, विकास त्यागी, सारांश त्यागी, गौरव बंसल, विजय राकेश मार्ग, सुरेश खेड़ा, भुवनेश चोपड़ा ,यशु चौधरी, संजीव त्यागी, अतुल त्यागी ,राजीव त्यागी, सुमित यादव ,विनोद सिसोदिया प्रमोद गर्ग, यशपाल सिंह ,अवनीश त्यागी, पवन शर्मा, हर्ष श्रीवास्तव, सुशील बंसल, राज शर्मा, हेमंत कश्यप, इमरान चौधरी संदीप बाना, प्रमोद त्यागी, प्रशांत भारद्वाज, मनोज रावत, मनोज कुमार, रोहित पाठक, विनेश कुमार, मनोज महावीर, अतुल बंसल, जेपी जैन आदि सैकड़ों दवा व्यापारी उपस्थित रहे।