गाजियाबाद की मुखिया का जन्मदिन, हजारों ने दी शुभकामनाएं

– मेयर आशा शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने घर पहुंचे म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर
– समाजसेवी एवं पति केके शर्मा सहित हजारों लोगों ने मेयर को दी जन्मदिन की बधाई

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। शहर की मुखिया आशा शर्मा का 58वां जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने मेयर के आवास पर पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी वहीं, हजारों की संख्या में शुभचिंतकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फेसबुक, वाट्सअप व अन्य सोशल मीडिया के जरिये जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कोरोना संकट के कारण मेयर के जन्मदिन पर इस वर्ष कोई आयोजन नहीं हुआ। घर पर पहुंचे लोगों ने मास्क लगाये रखा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन किया। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर सुबह 10 बजे राजनगर स्थित मेयर के आवास पर पहुंचे और गुलदस्ता देकर मेयर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। म्युनिसिपल कमिश्नर के साथ पहुंचे एसबीएम के नोडल ऑफिसर एके मिश्रा ने भी मेयर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। एक-एक करके कई पार्षद मेयर के आवास पर पहुंचे और शहर की प्रथम नागरिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अपने आवास पर ही मेयर ने केक काटा और शुभकामनाएं देने वाले सभी शुभचिंतकों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता
आशा शर्मा के 58वां जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक दिन पहले से ही बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू होकर शनिवार की देर रात तक चलता रहा। सोशल मीडिया पर ओम यादव, नीतू शर्मा, अनुज गुप्ता, बलराम रावल, शैली, रविकांत त्यागी, आरिफ मलिक, नीलम भारद्वाज, कौशल अरोरा, पंकज अरोरा, विकास गुप्ता, गोल्डी रघुवंशी, नीता गुप्ता, राजकुमार शर्मा, उज्जवल त्यागी, शशिकांत शर्मा, राजकुमार तिवारी, मनीष शर्मा, रितेश शर्मा, पंडि़त अशोक भारतीय, संजीव शर्मा, सुनील तिवारी, रोहित शर्मा, मीना भंडारी, मंयक शर्मा, कपिल पंडित, अजय शर्मा, नसीम खान, मनवीर सिंह नागर, नीरू शर्मा, मनोज चौधरी, संदीप त्यागी, हिमांंशु मोनिका मित्तल समेत सैकड़ो लोगों ने फेसबुक, वाट्सअप पर मेयर की फोटो सांंझा कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने दी बधाई
नगर निगम कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मेयर आशा शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय त्यागी अन्य पदाधिकारियों के साथ शनिवार सुबह मेयर के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हे बुके भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अजय त्यागी ने कहा कि मेयर आशा शर्मा के कार्यकाल में शहर में विकास कार्यो की गति को रफ्तार मिली है। एसोसिएशन के सदस्य विपिन गर्ग एवं दिनेश शर्मा ने मेयर को बधाई देते हुए कहा कि शहर की मुखिया के रूप में हम सभी के सुख-दुख में शामिल रहती है। निखिल गोयल, नवीन गर्ग, जयवीर प्रधान, अरूण त्यागी, विशाल भारद्वाज, शानतनु त्यागी, केसराम, सतवीर चौधरी, सीताराम पंडित, संजीव त्यागी, जुबैर हसन, विनोद भारती, तरूण गर्ग, आशीष त्यागी, आयुष सिंघल, सुखजीत सुक्खा सहित अन्य ठेकेदारों ने मेयर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।