स्वच्छता को लेकर इंदौर में चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गाजियाबाद नगर आयुक्त ने किया प्रतिभाग

-स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में गाजियाबाद भारत में प्राप्त करेगा अच्छा स्थान: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चार दिन की कार्यशाला आईआईएम इंदौर में आयोजित की गई। जिसमें गाजियाबाद, सहारनपुर, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, झांसी के नगर आयुक्तों ने प्रतिभाग किया। अन्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा शहर हित में बेहतर करने के लिए चार दिवसीय ट्रेनिंग में प्रतिभाग किया। उच्च कार्य प्रणाली तथा बेहतर तकनीकी से किस प्रकार गाजियाबाद को भी स्वच्छ और सुंदर और बेहतर किया जा सकता है, ट्रेनिंग ली गई। नगर आयुक्त ने बताया चार दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन सोमवार को बायो सीएनजी प्लांट पर विजिट की गई, किस प्रकार बायो सीएनजी प्लांट कार्य करता है देखा गया। इंदौर में सीएनजी बनाकर न केवल इंदौर नगर निगम की आय बढ़ाई जा रही है। बल्कि उस सीएनजी से बसों को भी चलाया जा रहा है। इसी के साथ गीले कचरे का किस प्रकार निस्तारण होता है। उसको भी देखा गया, 400 टीपीडी के एमआरएफ सेंटर पर चल रहे कार्य को भी देखा गया। किस प्रकार आरडीएफ निकलता है और आरडीएफ का निस्तारण की प्रणाली को भी समझ गया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सोर्स सेग्रीगेशन पर विस्तृत जानकारी ली गई। गाजियाबाद को भी किस प्रकार उच्च तकनीकी वह प्रणाली के साथ आगे बढ़ाना है, चर्चा करते हुए तुलना करते हुए जानकारी साझा भी की गई।

इंदौर स्मार्ट सिटी किस प्रकार से कार्य करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल है। 2015 से लेकर 2023 तक की कार्य प्रणाली को भी घंटा से जाना गया। बेहतर ट्रेनिंग के लिए उत्तर प्रदेश के 6 नगर आयुक्त में गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक भी नामित हुए। जिनके द्वारा गाजियाबाद शहर को बेहतर करने के लिए इंदौर मे चल रही ट्रेनिंग में हिस्सा लिया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन तथा सोर्स सेग्रीगेशन को और उच्च तकनीकी व उच्च प्रणाली से बेहतर करने व अन्य स्वच्छता संबंधित कार्यों को व्यवस्थित ढंग से करने के लिए कार्यवाही की जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में गाजियाबाद का नाम भारत में अच्छे स्थान पर हो इसके लिए निगम का प्रयास लगातार जारी है। इसके लिए पूरी मेहनत से अधिकारी लगे हुए हैं। शहरहित में लगातार निगम का प्रयास जारी है, जो की सराहनीय है। नगर आयुक्त गाजियाबाद द्वारा अपने शहर की कई विशेषताओं पर भी इंदौर में चर्चा की, जिसकी प्रशंसा उपस्थित जनों ने की।