उत्कर्ष के 8 वर्ष मेले में गाजियाबाद नगर निगम की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय मेला और प्रदर्शनी में गाजियाबाद नगर निगम की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा वेस्ट मटेरियल से बनाई गई वस्तुएं लोगों को खूब लुभा रही हैं। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने नगर निगम की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा किए जा रहे नवाचार सराहनीय हैं और यह पहल लोगों को स्वच्छता और पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के प्रति जागरूक कर रही है।

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, शहर विधायक संजीव शर्मा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल और नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नगर निगम की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और इसकी प्रशंसा की। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता केपी आनंद, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

नगर निगम की प्रदर्शनी की खास बातें
1. वेस्ट से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी
गाजियाबाद नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा ‘रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिलÓ की मुहिम के तहत कचरे से उपयोगी वस्तुएं बनाकर उन्हें प्रदर्शनी में रखा गया। इन वस्तुओं ने आगंतुकों को स्वच्छता का संदेश दिया।

2. योजनाओं की विस्तृत जानकारी
नगर निगम ने स्टॉल नंबर 25, 26 और 27 पर निम्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई—:

• ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड

• हाउस टैक्स वसूली

• प्रधानमंत्री आवास योजना

• स्ट्रीट वेंडर योजना

3. सुंदर वाटिका और ओपन जिम का मॉडल
उद्यान विभाग ने मॉडल के रूप में वाटिका तैयार की, जिसमें—
• ओपन जिम
• बेंच
• झूले
• सुंदर हरियाली शामिल है।

4. स्वच्छता से जुड़े विशेष स्टॉल
नगर निगम के स्वच्छ मोहल्ला स्क्वायड की गतिविधियों की झलक दिखाने वाले स्टॉलों को भी काफी प्रशंसा मिली।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम बना आकर्षण
इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓ विषय पर विशेष कार्यक्रम ने लोगों का ध्यान खींचा। नगर निगम की विभिन्न योजनाओं को विस्तार से दर्शाया गया, जिससे लोग लाभान्वित हो सकें। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने कहा, हमारी प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। नगर निगम लगातार इस दिशा में कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।

लोगों को खूब भा रही प्रदर्शनी
रामलीला मैदान के एंट्री गेट पर लगाई गई नगर निगम की भव्य प्रदर्शनी लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। हजारों लोग इसे देखने आ रहे हैं और नगर निगम की योजनाओं और प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।

विक्रमादित्य सिंह मलिक
नगर आयुक्त

गाजियाबाद नगर निगम प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ‘उत्कर्ष के 8 वर्षÓ थीम पर आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से हमने शहरवासियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास किया है। नगर निगम द्वारा वेस्ट मटेरियल से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी, ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड, हाउस टैक्स वसूली, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्ट्रीट वेंडर योजना जैसी विभिन्न पहल प्रदर्शनी में प्रस्तुत की गई हैं। हमारा उद्देश्य न केवल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, बल्कि जनता को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना भी है। प्रदर्शनी में नगर निगम के स्वच्छता और उद्यान विभाग के प्रयासों को जिस तरह से सराहा जा रहा है, वह हमारे लिए गर्व की बात है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे इस प्रदर्शनी का लाभ उठाएं और शहर को स्वच्छ, हरा-भरा और विकसित बनाने में हमारा सहयोग करें।
विक्रमादित्य सिंह मलिक
नगर आयुक्त