गाजियाबाद नंबर -1 DM आरके सिंह होंगे सम्मानित केन्द्र सरकार के अभियान में 75 जिलों में गाजियाबाद को मिला प्रथम स्थान

90 दिन में 9 मंत्रालयों की 17 योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया था। जिसमें भारत सरकार की 17 योजनाओं का लाभ इनकी पात्रता रखने वालो लाभार्थियों तक पहुंचाने में जनपद गाजियाबाद ने 75 जिलों में पहला स्थान प्राप्त किया है।

गाजियाबाद। आजादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप मनाते हुए केंद्र सरकार ने आजादी से अंत्योदय तक अभियान की शुरुआत की थी। इसके अंर्तगत 90 दिन में 9 मंत्रालयों की 17 योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया था। जिसमें भारत सरकार की 17 योजनाओं का लाभ इनकी पात्रता रखने वालो लाभार्थियों तक पहुंचाने में जनपद गाजियाबाद ने 75 जिलों में पहला स्थान प्राप्त किया है।

इसी क्रम में ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार के संयुक्त सचिव कर्मा जिंपा भुटिया ने जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को आगामी 26 सितंबर को जकरंदा हाल इंडिया हैबिटेट सेंटर लोधी रोड नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत करने के लिए से आमंत्रण भेजा है। इस आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य मलिक भी उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिए अपने सभी संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है कि उनकी मेहनत के फल स्वरुप जनपद को पूरे भारत में यह प्रथम स्थान प्राप्त होने जा रहा है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारीगण धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से आगे भी इसी गतिशीलता के साथ अपने विभागीय कार्यों को करने का आह्वान भी किया है ताकि इसी प्रकार जनपद का आगे भी देश प्रदेश में नाम रोशन होता रहे।