-इंटीग्रेटेड एंड कंट्रोल्स कमांड सेंटर द्वारा शहर हित में किए जा रहे कार्यों को महापौर व पार्षदों ने देखा लाइव
-शहर हित में नगर निगम कर रहा है स्मार्ट वर्किंग आईसीसीसी का लिया जाएजा
-कावड़ यात्रा के दौरान निगम के कैमरा इंटीग्रेशन से प्रशासन को मिलेगा लाभ
-कैमरा इंटीग्रेशन एवं व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम से शहरवासियों को मिलेगी सहूलियत: महापौर
गाजियाबाद। आगामी दिनों में शहर का चप्पा-चप्पा अत्याधुनिक कैमरों की निगरानी में रहेगा। हाईटेक वर्किंग से गाजियाबाद को ग्रेट गाजियाबाद कैसे बनाया जा सकता है यह गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अपनी स्मार्ट वर्किंग से करके साबित कर दिया। समस्या के निस्तारण के लिए गाजियाबाद 311 ऐप, आई ट्रिपल सी, व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग, इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारकर शहर के लोगों सौगात दी है। आज नगर निगम पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस है। नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर शुक्रवार को निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने महापौर सुनीता दयाल समेत कार्यकारिणी सदस्यों को आई ट्रिपल सी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। गाजियाबाद 311 ऐप के माध्यम से माह मार्च से अब 14600 समस्याओं का निस्तारण हो चुका है। जिसमें से लगभग 1500 ऐसी शिकायतें हैं जो मांग से संबंधित थी और कार्यवाही में ज्यादा समय लग रहा था।
गाजियाबाद 311 ऐप की वर्किंग से पार्षदों को भी राहत है। अब लोगों को अपनी समस्या के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ते है, घर बैठे शिकायत दर्ज होती है और समय अनुसार उसका निस्तारण किया जाता है। व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम की वर्किंग को दिखाया गया। जिसमें कवि नगर, पटेल नगर, दौलतपुरा, राजेंद्र नगर व अन्य क्षेत्रों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लाइव देखा गया। किस तरह से डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की लोकेशन क्या है। अक्सर लोगों की शिकायत रहती थी कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी उनके घर के पास कब तक पहुंचेगी। यही नहीं, लोग कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का इंतजार करते रहते थे। मगर अब व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम से कूड़ा उठाने वाली गाडिय़ों को लाइव देखा जा रहा है। इसके साथ ही शहरवासियों की सुरक्षा के लिए 1100 से अधिक कैमरा नगर निगम द्वारा इंटीग्रेटेड किया जा चुके हैं। जिसका लाइव नगर निगम कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में देखा गया। महापौर और कार्यकारिणी सदस्यों ने कैमरा इंटीग्रेशन की सराहना की।
महापौर द्वारा नगर निगम के माध्यम से शहर हित में किया जा रहे कार्यों की सराहना की गई। नगर आयुक्त द्वारा आधुनिक तकनीकी के माध्यम से शहर को स्मार्ट वर्किंग की ओर अग्रसर किया जा रहा है। जिससे हर घर समय से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन पहुंच रहा है। जिसकी मॉनिटरिंग भी अधिकारी आसानी से कर पा रहे हैं। व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बेहतर रूप से चलाया जा रहा है, प्रशंसा की गई। महापौर द्वारा कैमरा इंटीग्रेशन के कार्य को भी सरहाया गया। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पहुंचकर उपस्थित पार्षदों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र के बारे में बताया कि हाईटेक पद्धति से क्षेत्र वासियों को लाभ प्राप्त हो रहा है। मॉनिटरिंग प्रबल हो रही है। गाजियाबाद 311 ऐप के माध्यम से शहर वासियों को लाभ प्राप्त होने पर पार्षदों को भी राहत हो रही है।
नगर आयुक्त ने बताया गाजियाबाद को ग्रेट गाजियाबाद बनाने के लिए नगर निगम कार्य कर रहा है। महापौर के नेतृत्व में जन समस्याओं के समाधान पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। आगामी योजना भी गाजियाबाद के निवासियों को और अधिक लाभदायक सिद्ध होगी। शहर से डलाव घर भी योजना बनाते हुए खत्म किए जाएंगे, जिसकी तैयारी चल रही है। इस मौके पर पार्षद राजीव शर्मा, शीतल देओल, रेखा गोस्वामी, यशपाल पहलवान, राजकुमार नगर, प्रवीण चौधरी, धीरेंद्र यादव, मनोज त्यागी, गौरव सोलंकी, अजय शर्मा व समस्त विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।


















