कौशांबी ए और बी ब्लॉक पार्क में हाईमास्ट लाइट की सौगात

-पार्षद कुसुम मनोज गोयल के प्रयासों से पूरा हुआ निवासियों का सपना, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। रविवार को कौशांबी ए और बी ब्लॉक स्थित पार्क में आखिरकार हाईमास्ट लाइट लगा दी गई। नगर निगम द्वारा क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल के सहयोग से यह कार्य कराया गया। इसका शुभारंभ कौशांबी प्लॉट एरिया के अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव ने नारियल छोड़कर किया। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की यह मांग काफी समय से लंबित थी। पार्क अंधेरे में डूबा रहता था जिससे न केवल बच्चों और बुजुर्गों को असुविधा होती थी बल्कि सुरक्षा संबंधी दिक्कतें भी उत्पन्न होती थीं। हाईमास्ट लाइट लगने से अब पार्क रोशनी से जगमगाएगा और लोग देर शाम तक भी इसका आनंद ले सकेंगे। इस मौके पर पार्षद कुसुम गोयल ने इस कार्य के लिए महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम लगातार क्षेत्र की सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है और यह हाईमास्ट लाइट उसी कड़ी का हिस्सा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और गणमान्य लोग शामिल हुए। इनमें समाजसेवी एवं पार्क का विशेष ध्यान रखने वाले एस.के. गोयल, मुनेष चौहान, राकेश कुमार, लाल सिंह, मनोज शर्मा, नवनीत सोडाणी, अनीता खंडेलवाल, मंजू शर्मा, संदीप शर्मा, भाजपा नेता अवधेश कटियार, मंगल सिंह, भानु प्रताप सिंह, पदमचंद गर्ग और अशोक चावला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। लाइट के शुभारंभ के बाद क्षेत्रवासियों ने पार्षद और नगर निगम का धन्यवाद किया। लोगों का कहना था कि यह सुविधा मिलने से पार्क और अधिक सुरक्षित, सुंदर और उपयोगी हो जाएगा। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग अब निश्चिंत होकर पार्क में समय बिता सकेंगे।