गोवा ट्रिप : रणवीर-आलिया का फुटबाल प्रेम

फिल्मी सितारों ने मुंबई टीम को सपोर्ट किया

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर और आलिया भट्ट का फुटबॉल प्रेम सामने आया है। मुंबई सिटी एफसी और जमशेदपुर एफसी के मध्य गोवा में आयोजित फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाने से रणवीर और आलिया खुद को रोक नहीं पाए। दोनों मुंबई से अचानक गोवा पहुंच गए। इंडियन सुपर लीग 2020-2021 के इस मैच में दोनों मुंबई टीम को सपोर्ट करते नजर आए। आलिया ने इस इवेंट से अपनी सेल्फी भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। वह मुंबई को सपोर्ट करती दिखाई दी थीं। रणबीर और आलिया मुंबई एयरपोर्ट से सोमवार को गोवा के लिए निकले थे। टीम की जर्सी पहने दोनों स्टैंड्स से मुंबई को सपोर्ट करते दिखाई दिए। इस इवेंट से रणबीर व आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मुंबई सिटी एफसी के ऑफिशियल पेज ने भी रणबीर व आलिया की फोटो शेयर की हैं। बता दें कि रणबीर क पूर और आलिया भट्ट की नजदीकी की खबरें काफी वायरल हुई थीं। चर्चा थी कि दोनों साल 2020 में वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के परिवारों के बीच भी करीबियां काफी बढ़ गई थीं। रणबीर के पारिवारिक कार्यक्रम में आलिया भट्ट कई बार सपरिवार दिखाई दी हैं। हालांकि सह साल कपूर परिवार के लिए अच्छा नहीं रहा है। लंबी बीमारी के बाद अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। ऋषि कपूर की बीमारी के दरम्यान आलिया भट्ट कई बार उनसे मिलने न्यूयॉर्क गई थीं। जहां पर ऋषि का इलाज चल रहा था। आलिया और रणबीर शीघ्र फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम करते नजर आएंगे। यह ट्रायोलजी फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। कोरोना काल में फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।