गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस में एमसीए (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस) के सन 2016 से लेकर 2022 में उत्तीर्ण छात्रों का पुरातन छात्र समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में लगभग 250 से अधिक पुरातन छात्र और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ आईटीएस के आईटी एवं यूजी विभाग के निदेशक डॉ सुनील कुमार पांडेय, एमसीए कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. पूजा धर, एल्युमिनी कोऑर्डिनेटर 1द्मस्द्भ वरिष्ठ पुरातन छात्रों के द्वारा माड्ड वीणा वादिनी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में आईटीएस समूह के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने हर्ष व्यक्त किया तथा सभी पुरातन छात्रों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के आरम्भ में आईटीएस मोहन नगर के एमसीए विभाग के एल्युमिनी कोऑर्डिनेटर प्रो सौरभ सक्सेना ने कार्यक्रम के उद्देश्य तथा रूपरेखा पर प्रकाश डाला। अपने स्वागत सम्बोधन में आईटीएस मोहन नगर के आईटी एवं स्नातक विभाग के निदेशक डॉ सुनील कुमार पांडेय ने प्रेरणादायक शब्दों से सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने उपस्थित पुरातन छात्रों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्था एवं सभी शिक्षकों के लिए पुरातन छात्रों की वैश्विक स्तर पर शीर्ष एवं प्रतिष्ठान मैं उपस्थिती एवं योगदान गर्व का अनुभव कराती है। एमसीए विभाग की चेयरपर्सन प्रो. पूजा धर ने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य सिर्फ पुरानी यादों को ताजा करना ही नहीं है, बल्कि नए विचारों और अनुभवों को साझा करना भी है। हमें उम्मीद है कि इस मिलन से हम सब एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखेंगे और आगे के रास्ते में एक-दूसरे की मदद करेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल थीं, जिन्होंने सभी उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया और माहौल को जीवंत बनाया। इस कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपने बैचमेट्स और साथियों से मिलकर पुरानी यादें ताजा कीं। साथ ही, उन्होंने वर्तमान छात्रों के साथ अपने अनुभव और ज्ञान साझा किया। कई पूर्व छात्रों ने अपनी सफलता की कहानियों और वर्तमान उद्योग में अपनी उपलब्धियों के बारे में अपने विचार साझा किये एवं वर्तमान छात्रों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस अवसर आईटीएस मोहन नगर के एमसीए पाठ्यक्रम के पुरातन छात्र श्री कमल डोडेजा (1998-2001) के विश्व की शीर्ष कंपनियों के एक ओरेकल कॉर्पोरेशन के शीर्ष पदों में से चयन के लिए बधाई दी।
उनका सभी संकाय सदस्यों ने तथा छात्रों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। समारोह में उपस्थित सभी पूर्व छात्रों ने इस आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने इसे एक अनूठा और यादगार अनुभव बताया। कई पूर्व छात्रों ने कहा कि यह पुनर्मिलन उनके लिए न केवल एक सामाजिक अवसर था, बल्कि एक नेटवर्किंग का मंच भी साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में आईटी एस मोहन नगर के एमसीए विभाग की सह संयोजिका प्रो. स्मिता कंसल इस सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित लोगों, आयोजकों और स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया।



















