-विकास कार्यों से मिली पहचान, संघर्षशील नेतृत्व को मिला अपार्टमेंटवासियों का आशीर्वाद
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कौशांबी वार्ड-72 की पार्षद कुसुम मनोज गोयल का नीलगिरी अपार्टमेंट परिसर में गुरुवार को भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। अपार्टमेंट के निवासियों ने बड़ी संख्या में इस समारोह में भाग लेकर अपनी पार्षद का अभिनंदन किया और कौशांबी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान पूरा वातावरण तालियों की गडग़ड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा। समारोह में समाजसेवी महाराज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल राजनीति में संघर्ष के दम पर आगे बढ़े और हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में खड़े रहे। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा किए गए हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ डॉ. मनोज गोयल की मुखर भूमिका सराहनीय रही है। उनका संघर्ष ही है जिसने क्षेत्र को विकास की नई दिशा दी और जनता को राहत दिलाई।
इस अवसर पर अपार्टमेंट की कार्यकारिणी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह में प्रमुख रूप से अध्यक्ष ओमप्रकाश जी, सचिव एवं भाजपा नेता, हिमगिरी टावर के महासचिव मुकुल गुप्ता, नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष विजय सिंह, सह सचिव सतीश कौशिक, महेश राघव, विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष एम.एस. वेद, पूर्व अध्यक्ष संजय भटनागर, सुरक्षा इंचार्ज डॉ. प्रदीप, विनीत मास्टर, कोषाध्यक्ष आनंद पंकज, आर.के. रावत, विपिन अग्रवाल, आर.एच. रावत, नितेश अग्रवाल, रमेश सिंह, निक्कू शर्मा, आशा ठाकुर, संध्या भारत, सत्यपाल, रिंकू सिंह, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, मंगल सिंह, ज्योति प्रसाद, राजू सिंह, संजय गुप्ता, विशाल गौतम, आलोक जी, कार्तिक गुप्ता, अमरेश, ललित कुमार, विभोर, अजय कुमार, गौरव शर्मा, कुलभूषण, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कुसुम मनोज गोयल के नेतृत्व में वार्ड-72 में विकास की नई तस्वीर उभरी है।
सड़क, सीवर, पार्क, जल निकासी सहित अनेक मूलभूत सुविधाओं में सुधार हुआ है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि पार्षद की सक्रियता और प्रतिबद्धता के कारण समस्याओं का समाधान समय पर हो रहा है। नीलगिरी अपार्टमेंट का यह समारोह न केवल स्वागत का अवसर बना बल्कि यह पार्षद और जनता के बीच संवाद और आभार का मंच भी रहा। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही क्षेत्र की असली धरोहर हैं जो जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं। कौशांबी वार्ड-72 में आयोजित यह भव्य स्वागत समारोह पार्षद कुसुम मनोज गोयल के कार्यों और उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। जनता का उत्साह और आभार इस बात का सबूत है कि संघर्षशील नेतृत्व और सतत विकास ही लोकतंत्र की असली ताकत है।
















