-आठों वर्क सर्किल की टीमों ने 16 संवेदनशील स्थलों पर पैच वर्क, लेन मार्किंग और सुरक्षा उपकरण लगाए
-महाप्रबंधक ने खुद 130 मीटर सड़क का निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के निर्देश दिए
-तीन दिवसीय अभियान समाप्त होने के बाद भी सड़क सुरक्षा उपाय लगातार जारी रहेंगे, जनता से भी अपील
उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से रोड सेफ्टी अभियान बुधवार को समाप्त हो गया। सभी आठों वर्क सर्किल की टीमों ने 16 जगहों को चिंहित कर जरूरत के हिसाब से रोड सेफ्टी से जुड़े कार्य किये। प्राधिकरण की तरफ से आश्वस्त किया गया है कि तीन दिवसीय अभियान भले ही बुधवार को समाप्त हो गया है, लेकिन सड़क सुरक्षा उपायों से जुड़े कार्य लगातार जारी रहेंगे। दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सड़कों पर आवागमन और सुरक्षित बनाने के लिए तीन दिवसीय अभियान चलाया बुधवार को संपन्न हो गया। महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में परियोजना विभाग के आठों वर्क सर्किल की टीमें शहर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किए गए। ये टीमें अपने एरिया में भ्रमण कर ब्लैक स्पॉट, सड़क हादसों के लिए संवेदनशील जगहों को चिंहित कर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने में जुटीं रहीं।
महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि बुधवार तीसरे दिन भी सभी टीमों ने सड़क दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील 16 जगहों को चिंहित कर पैच वर्क, लेन मार्किंग, रंबल स्ट्रिप, रेफ्लेक्टर लगाने में जुटी रहीं। ब्लैक स्पॉट पर लाइंटें भी लगाई गईं। महाप्रबंधक ने खुद भी 130 मीटर रोड का निरीक्षण किया और जरूरत के हिसाब से रेफ्लेक्टर, कैट्स आई, लाइटिंग आदि सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के निर्देश दिए। एके सिंह ने बताया कि नेफोवा की तरफ से भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रोड सेफ्टी के लिहाज से कुछ स्पॉट चिन्हित किए गए हैं।
प्राधिकरण इन जगहों पर भी सुरक्षा इंतजाम करेगा। एके सिंह ने कहा है कि रोड सेफ्टी प्राधिकरण की प्राथमिकता है। तीन दिवसीय अभियान भले ही समाप्त हो गया है, लेकिन सड़क सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ बनाने के कार्य लगातार किए जाएंगे। उन्होंने ग्रेटर नोएडावासियों से भी अपील की है कि अगर किसी एरिया में दुर्घटना संभावित जगह दिखे तो प्राधिकरण को सूचना अवश्य दें। इसके लिए एरिया वाइज वर्क सर्किल प्रभारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।
वर्क सर्किल-1–प्रभात शंकर–9560608490
वर्क सर्किल-2–नरोत्तम सिंह–9205691111
वर्क सर्किल-3–राजेश कुमार निम–8130770146
वर्क सर्किल-4– राजेश कुमार निम–8130770146
वर्क सर्किल-5–रतिक–9205691275
वर्क सर्किल-6–सन्नी यादव–8810703078
वर्क सर्किल-7– नरोत्तम सिंह–9205691111
वर्क सर्किल-8–नागेंद्र सिंह–9415726716

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
सड़क सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। तीन दिवसीय अभियान भले ही बुधवार को समाप्त हो गया हो, लेकिन प्राधिकरण की टीम लगातार ब्लैक स्पॉट और सड़क दुर्घटना के लिए संवेदनशील स्थानों पर पैच वर्क, लेन मार्किंग, रंबल स्ट्रिप और रेफ्लेक्टर लगाने का काम करती रहेगी। हमने प्रत्येक वर्क सर्किल में जिम्मेदार अधिकारियों को तैनात किया है और जनता से भी अनुरोध है कि अगर वे किसी ऐसे स्थान को देखते हैं जो दुर्घटना के लिए जोखिम भरा हो, तो तुरंत प्राधिकरण को इसकी सूचना दें। हमारी कोशिश है कि ग्रेटर नोएडा की सड़कें सुरक्षित हों और हर यात्री सुरक्षित यात्रा कर सके।
एके सिंह, महाप्रबंधक
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

















