-साहिबाबाद औद्योगिक इकाइयों को सीमित मात्रा में जलापूर्ति का ट्रायल करें शुरु: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। ग्रीन म्युनिसिपल बॉण्ड के अंतर्गत 40 एमएलडी के टीएस टीपी प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट वाबेग के अग्नि मोहंती प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा प्रस्तुत की गई। प्रोजेक्ट का कार्य अंतिम चरण पर है, जिसे नगर आयुक्त ने ग्रैप के उपरांत पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, बॉण्ड सलाहकार अनुराग, कामाख्या प्रसाद आनंद जलकल विभाग व जेपी सिंह लेखा विभाग से उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त ने बताया ट्रायल के रूप में साहिबाबाद औद्योगिक इकाइयों को सीमित जलापूर्ति का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है। आने आने वाले समय में समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए औद्योगिक इकाइयों को जलापूर्ति की सुविधा मिलेगी, टीएस टीपी की तकनीकी प्रगति को देखने के लिए ग्रीन म्युनिसिपल बॉण्ड के समस्त कमेटी के सदस्य स्थलीय निरीक्षण कर रिव्यू करेंगे। जनहित में ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड पोषित प्रोजेक्ट लाभदायक सिद्ध होगा। जिसके लिए नगर निगम लगातार कार्यवाही कर रहा है।
नगर आयुक्त द्वारा प्रोजेक्ट के चल रहे कार्यों की रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को निर्देश दिए। वाबैग कंपनी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कार्यवाही प्रारंभ करते हुए साहिबाबाद औद्योगिक इकाइयों को सीमित जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदीप साहनी चार्टर्ड अकाउंटेंट भी उपस्थित रहे।

















