एचआईएमटी में होली समारोह की धूम, डीजे की धुन पर थिरके विद्यार्थी

-प्यार के रंग और जीवन में खुशहाली और भाईचारे का पर्व है होली: हेम सिंह बंसल

ग्रेटर नोएडा। एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ संस्था के चेयरमेन हेमसिंह बंसल, सचिव अनिल बंसल, समूह निदेशक डॉ सुधीर कुमार, कार्यकारी निदेशक डॉ विक्रान्त चौधरी, कविता चौधरी, डॉ सुधीर राजगुरू, डॉ अनुज मित्तल, डॉ मनोरमा, डॉ सनातन शर्मा, नरेन्द्र उपाध्याय, डॉ सीमा एवं रमा दत्त द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम का आरंभ विधि क्षात्रा आयुषी पांडेय द्वारा सरस्वती वंदना का मंचन करके किया गया। इसके पश्चात संस्थान के समस्त विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोरंजक नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमसिंह बंसल द्वारा विशिष्ट अतिथि रेडियो जॉकी नावेद का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। आर.जे. नावेद ने छात्र-छात्राओं को अपने छात्र जीवन एवं इस संस्थान के साथ जुडाव का अनुभव साझा किया।

होली मिलन समारोह में संस्थान द्वारा आमंत्रित हरियाणवी मेशअप टीम (गुरमीत भडाना एवं टीम) द्वारा शानदार प्रस्तुती से होलिकोत्सव में नयी उमंग भर दी, समस्त छात्र-छात्राओ ने जम कर नृत्य किए। हरियाणवी मेशअप टीम की धुआंधार प्रस्तुती के बाद समस्त संस्थान परिवार ने लाइव डीजे पर झूम-झूम के नृत्य कर आनंद उठाया। संस्थान के चेयरमैन हेम सिंह बंसल ने कहा कि होली के विविध रंग हमे जीवन में विविधताओं का अहसास कराते हैं। होली शब्द अपने आप में हर्ष और उल्लास का प्रतीक है। कहते हैं भारत में लोग दो त्योहारों में घर आना नहीं भूलते। उनमें से एक है होली तो दूसरी दीपावली।

होली हमारे जीवन को रंगीन बनाती है, उसे फिर से खुशियों से सराबोर करती है और खुलकर जीने का एहसास दिलाती है। अगर हम ध्यान से देखें तो हमारे देश का हर त्यौहार, व्रत, परंपरा और मान्यताएं एक खास संदेश लिए हुए हैं। उन्होंने रंगों के त्योहार को हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने को कहा। समूह निदेशक डॉ सुधीर कुमार ने होले पर्व की महत्ता को बताते हुए सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस प्रकार एच.आई.एम.टी. परिवार का होली मिलन समारोह अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों एवं फूलों की होली के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।