-होली सच्चे अर्थों में भारतीय संस्कृति का प्रतीक: कुसुम मनोज गोयल
गाजियाबाद। राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा रविवार को वैशाली सेक्टर 1 में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ और उसके बाद रंगो द्वारा होली मिलन किया गया। क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल द्वारा कार्यक्रम में सभी को रंग लगा होली की बधाई दी गई। सभी लोगों ने गले मिलकर इस पावन त्यौहार को मनाया। क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा होली सच्चे अर्थों में भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह अनेकता में एकता को दर्शाता है। हर त्योहार का अपना रंग होता है। होली जैसा पर्व कोई नहीं। यह रंग के संग उमंग लेकर आती है और वातावरण में एक नई तरंग सी घोल देती है। इसका आभास चहुंओर होता है।
आनंदमग्न चेहरे न केवल उल्लास बिखेरते हैं, बल्कि जीवन में आनंद की महत्ता को भी व्यक्त करते हैं। जीवन में आनंद है तो जीने की और कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान पूर्व पार्षद डॉक्टर मनोज गोयल, महानगर सह संपर्क प्रमुख दीपिका शर्मा, भाग कार्य विहिका अर्पणा, भाग सह प्रमुख प्रीति धनकर, शारीरिक प्रमुख पंकज, भाग सह कार्य वाहिका निशि, शाखा कार्यवाहीका छवि वशिष्ठ, प्रियंका शर्मा, चित्रा चौधरी, स्वर्णिमा अग्रवाल, विमल भट्ट, पवित्रा, अंजू शर्मा, पंकज, उपासना, पूजा शर्मा, प्रार्थना जुयाल, किरण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
















