उदय भूमि
गाजियाबाद। नगर निगम ने हाउस टैक्स वसूली अभियान को तेज कर दिया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की सख्ती के बाद सभी जोनल अधिकारियों को कमर्शियल भवनों पर फोकस करने और जरूरत पडऩे पर सीलिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हाउस टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त लगातार बैठकों का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी, जोनल प्रभारी, कर अधीक्षक, कर निरीक्षक और अन्य संबंधित टीमें शामिल हो रही हैं। शुक्रवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने हाउस टैक्स वसूली अभियान को लेकर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एवं वसुंधरा के जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय एवं जोनल प्रभारी, कर अधीक्षक, कर निरीक्षक के साथ बैठक की। नगर निगम इन विभागों से जल्द से जल्द बकाया टैक्स जमा करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम ने करदाताओं की सहूलियत के लिए कैंपों का आयोजन किया है, ताकि लोग आसानी से हाउस टैक्स जमा कर सकें। 31 मार्च से पहले हाउस टैक्स जमा करने की अपील, ताकि 12त्न ब्याज से बचा जा सके। नगर निगम की वसूली रफ्तार को बढ़ाने में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग मिल रहा है।
हाउस टैक्स वसूली में नगर निगम की सख्ती और तेज होगी, सरकारी विभागों के साथ कमर्शियल संपत्तियों पर भी कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने हाउस टैक्स वसूली को लेकर अधिकारियों से कहा नगर निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और शहर के विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हाउस टैक्स की समय पर वसूली अत्यंत आवश्यक है। कवि नगर ज़ोन हाउस टैक्स वसूली में सबसे आगे चल रहा है, लेकिन हमें सभी जोनों में समान रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा सभी जोनल अधिकारी कमर्शियल भवनों को प्राथमिकता देते हुए हाउस टैक्स की वसूली बढ़ाएं। अगर आवश्यकता पड़े, तो बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई भी की जाए। सरकारी विभागों से भी हाउस टैक्स की वसूली के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। कई विभागों ने टैक्स जमा कर दिया है, जबकि कुछ से अब भी वसूली होनी बाकी है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी सरकारी विभाग तय समय सीमा में अपना बकाया जमा करें। 21 फरवरी 2025 तक नगर निगम ने 1.12 करोड़ रुपये की हाउस टैक्स वसूली की है। नगर निगम ने सरकारी विभागों से भी हाउस टैक्स वसूली अभियान तेज कर दिया है।
नगर आयुक्त ने करदाताओं से की अपील की
शहरवासियों से अनुरोध है कि 31 मार्च से पहले अपना हाउस टैक्स जमा कर दें, ताकि उन्हें 12 प्रतिशत ब्याज से बचाया जा सके। करदाताओं की सहूलियत के लिए नगर निगम विभिन्न स्थानों पर कैंप भी आयोजित कर रहा है। नगर निगम की प्राथमिकता स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाना है। इसके लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
कवि नगर जोन सबसे आगे, वसुंधरा की वसूली शानदार
जोनल वसूली का विवरण:
• सिटी जोन: 11 लाख रुपये
• कवि नगर जोन: 8 लाख रुपये
• मोहन नगर जोन: 10 लाख रुपये
• वसुंधरा जोन: 75 लाख रुपये
• विजयनगर जोन: 8 लाख रुपये
वसुंधरा जोन ने सभी जोन से अधिक 75 लाख रुपये की वसूली कर शानदार प्रदर्शन किया है। बैठक के दौरान नगर आयुक्त टैक्स वसूली अभियान में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
सरकारी विभागों से टैक्स वसूली के लिए कड़ी कार्रवाई
जिन विभागों ने टैक्स जमा कर दिया।
• पुलिस विभाग
• डिस्ट्रिक्ट कोर्ट
• डाक विभाग
-यूनानी विभाग
• जिला उद्यान विभाग
• सीबीआई विभाग
जिन विभागों से वसूली बाकी है
• गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए)
• विद्युत विभाग
• कलेक्ट्रेट ऑफिस
• मानव संसाधन विभाग
• मेट्रो रेल विभाग
• सीपीडब्ल्यूडी विभाग


















