उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। प्रदेश के मॉडल गौशाला में शामिल नंदी पार्क गौशाला में गौंवंशों के गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार होगा। इस खाद का उपयोग नगर निगम पार्कों एवं ग्रीन बेल्ट में करेगा। योजना है कि अधिक मात्रा में कंपोस्ट तैयार होने पर उसका व्यवसायिक इस्तेमाल भी किया जाएगा। गाजियाबाद के नवनियुक्त म्युनिसिपल कमिश्नर आईएएस महेंद्र सिंह तंवर बुधवार सुबह नंदी पार्क गौशाला का निरीक्षण करने पहुंंचे। गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अपने गौवंशों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया।
म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह ने पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, टैगिंग की जिम्मेदारी
संभाल रहे उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील दत्त से गौवंशों की संख्या, उनके चारा, पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में तैनात सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई कराई जा रही थी। गौवंशों के लिए पानी, खल-चौकर, हरे, सूखे चारे आदि व्यवस्था सही पाई गई। म्युनिसिपल कमिश्रर ने नंदी पार्क प्रभारी और सफाई कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की। म्युनिसिपल कमिश्रर के जानकारी करने पर नंदी पार्क प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने अवगत कराया कि गौवंशों के गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार करने का कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा हंै। हरियाली बढाने में वर्मी कम्पोस्ट खाद का प्रयोग किया जाएगा। म्युनिसिपल कमिश्रर ने निर्देश दिए कि गौवंशों के गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार करने के लिए इसके लिए निविदा प्रकाशित कराया जाये। गोबर से कई बाई प्रोडक्ट तैयार किये जा सकते हैं इस पर फोकस किया जाए। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने निरीक्षण करने के बाद गौवंशों को अपने हाथ से गुड़ खिलाया। गौशाला के निरीक्षण के बाद नेहरूनगर स्थित स्वास्थ्य विभाग के स्टोर का निरीक्षण किया। स्टोर के निरीक्षण के दौरान म्युनिसिपल कमिश्रर के साथ एसबीएम के नोडल अधिकारी एकाउंट आॅफिसर अरूण कुमार मिश्रा साथ में थे। म्युनिसिपल कमिश्नर ने स्टोर कीपर को निर्देश दिए कि स्टोर में प्राप्त सामग्री एवं प्रयोग की जाने वाली सामग्री का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। स्टोर में रखी निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी की प्रक्रिया जल्द कराई जाए। स्टोर में खड़े मोबाईल टायलेट्स को आवश्यकता के अनुरूप क्षेत्रों में स्थापित कराने के निर्देश दिये।
















