शहर स्वच्छ तो हम भी स्वस्थ, सफाई के लिए जागरूक होने की जरुरत: विक्रमादित्य सिंह मलिक

-निगम का सफल हो रहा प्रयास, स्वच्छता को लेकर दिख रहा बदलाव
-रेडी पटरी व्यापारी भी कर रहे डस्टबिन का इस्तेमाल
-नगर आयुक्त ने शहर वासियों से की प्रतिबंधित प्लास्टिक बहिष्कार की अपील

गाजियाबाद। शहर में नगर निगम लगातार जन जागरूकता अभियान चला रहा है। साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जा रही है तो प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है। शहर की स्वच्छता को लेकर नगर निगम की टीम शहर वासियों को साफ सफाई के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। सभी आंतरिक वार्डों में जन जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। स्कूलों में भी विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है और व्यापारी वर्ग को भी डस्टबिन रखने के लिए जागरुक किया जा रहा है। नगर निगम की जागरूकता से रेहड़ी-पटरी व्यापारियों ने डस्टबिन का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। जो की शहर में स्वच्छता को लेकर अच्छी पहल है। बड़े व्यापारियों के साथ छोटे व्यापारी भी अपने आसपास सफाई रख डस्टबिन का प्रयोग कर रहे हैं और स्वच्छता में सहयोग के लिए अपने कदम बढ़ा रहे हैं। शहर में कई आयोजित अनुष्ठानों में जीरो वेस्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नेहरू नगर में आयोजित भंडारे में डस्टबिन का प्रयोग किया गया। नवयुग मार्केट, बजरिया, घंटाघर, संजय नगर सेक्टर-10, कवि नगर सी ब्लॉक, लाजपत नगर, गोविंदपुरम में देखा गया कि रेडी पटरी व्यापारी भी डस्टबिन का प्रयोग कर रहे हैं और इसके अलावा ग्राहकों को भी डस्टबिन का उपयोग करने के लिए अपील कर रहे हैं। हर घर को गीला कचरा अलग और सूखा कचरा अलग करने के लिए भी अपील की जा रही है।

नगर आयुक्त ने शहर वासियों से भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान में सहयोग के लिए अपील की है। प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार कर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग दें। नगर आयुक्त की अपील के बाद अधिकांश व्यापारी वर्ग भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार कर रहे हैं। साथ दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी इसके लिए जागरुक कर रहे है। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में शहर में बदलाव देखने को मिल रहा है। नगर निगम की टीम एवं जनप्रतिनिधि लगातार शहर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा नगर आयुक्त भी खुद शहर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे है। नगर आयुक्त ने कहा हर जगह कचरा डालने और फैलाने से बचना होगा, प्लास्टिक, पॉलीथिन, घरों के कचरे को सड़कों पर फेंकने की आदत छोडऩी होगी। कचरा, कचरा पात्र में ही डालने की आदत डालनी होगी, साथ ही सड़कों पर कचरा फेंकने वालों को समझाकर ऐसा करने से रोकना होगा, ताकि शहर स्वच्छ और लोग बीमारी से दूर रह सकें।

भीषण गर्मी में निगम ने 10 दिन में कराए 18 नये बोर
भीषण गर्मी को देखते हुए जहां नगर निगम ने कई स्थानों पर प्याऊ लगाई हैं। वहीं नगर निगम के पांचो जोन में जलापूर्ति को लेकर टीम पूरी तरह से अलर्ट है। पिछले सप्ताह में जलापूर्ति को सरल बनाने के लिए लगभग 18 से अधिक नए नलकूप लगाए गए। जिसमें विजयनगर क्षेत्र में सर्वाधिक नलकूप लगाए गए हैं और क्षेत्र वासियों भीषण गर्मी में जल की व्यवस्था कर राहत दिलाई गई है। नगर निगम जलकल विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जलकल की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। कई स्थानों पर नलकूपों को रिबोर भी किया गया, आवश्यकतानुसार कम समय लेते हुए नए रिपोर्ट भी किए गए हैं। वार्ड संख्या 55 कुटी प्रताप विहार में पानी की पाइप लाइन तेजी से बचाने का कार्य रात्रि में भी कराया गया और क्षेत्र वासियों को जलापूर्ति कराई गई।

वार्ड संख्या 55 के बी ब्लॉक की टंकी को भी वॉल लगाकर पुन: भरा गया। विजयनगर जोन में इसके अलावा अन्य नई रिपोर्ट भी कराए गए हैं। वार्ड संख्या 58 मवई वार्ड संख्या 25 एफ ब्लॉक न्यू विजय नगर, वार्ड संख्या 23 गली नंबर जो कैलाश नगर, वार्ड संख्या 26 सुंदरपुरी, नये नलकूप से जलापूर्ति की गई है। वार्ड संख्या 48 मिर्जापुर में भी 2 नए नलकूप लगाए गए हैं। सिटी जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 93 केला भट्टा, वार्ड संख्या 33 जगानीगंज, वार्ड संख्या 31 नंदग्राम में भी नये नलकूप लगाए गए। वसुंधरा और मोहन नगर क्षेत्र में भी वार्ड संख्या 37 शालीमार गार्डन विजयपाल की टंकी के पास, वार्ड संख्या 37 विवेकानंद कॉलोनी, वार्ड संख्या 73 गणेशपुरी, वार्ड संख्या 54 सेक्टर 5 वसुंधरा वार्ड संख्या 20 भोपुरा में भी आवश्यकता को देखते हुए नए नलकूप लगाए गए।

महाप्रबंधक जल केपी आनंद ने बताया भीषण गर्मी को देखते जलापूर्ति के कार्य को रफ्तार दी जा रही है। दिन के अलावा रात्रि में भी कार्य किया जा रहा है। पिछले सप्ताह से अभी तक 18 नए नलकूप भी लगाए गए हैं। पुराने नलकूपों को रेबोरे भी किया जा रहा है। कवि नगर जोन के अंतर्गत सबसे कम समस्याएं प्राप्त हो रही हैं। अधिकांश समस्या विजयनगर जॉन के अंतर्गत प्राप्त हुई। जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम को कार्य करने के निर्देश दिए गए। पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने की श्रृंखला में कई सार्वजनिक स्थानों पर पियाऊ के साथ-साथ पानी के टैंकर भी खड़ा कराए गए हैं। नगर आयुक्त द्वारा मलिन बस्ती क्षेत्र में भी विशेष ध्यान देते हुए जलापूर्ति के कार्य को कराया गया है। हर घर को जलापूर्ति हो इसके लिए नगर आयुक्त के द्वारा जलकल विभाग टीम को आंतरिक वार्डों में भी मॉनिटरिंग करने निर्देश दिए गए।