पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं का करें त्वरित समाधान: राजेश कुमार

गाजियाबाद। पुलिस विभाग से रिटायर होने वाले पेंशनर्स को थानों में पुलिसकर्मी सम्मान देते हुए उनकी समस्याओं का तत्परता से निस्तारण कराएं। सोमवार को हरसांव पुलिस लाइंस स्थित परमजीत सभागार में पुलिस उपायुक्त सिटी राजेश कुमार चौरसिया ने जनपद में निवासित पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक करते हुए यह बातें कहीं। बैठक में डीसीपी सिटी राजेश कुमार के समक्ष कुछ पुलिस पेंशनर्स द्वारा उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। पेंशनर्स के लिए प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से उन्हें अवगत कराया गया।

डीसीपी सिटी ने कहा कि जब भी कोई पुलिस पेंशनर थाने पर जाए तो उन्हें उचित सम्मान देते हुए उनकी समस्या का तत्परता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र सिरोही समेत अन्य पदाधिकारी समेत 80 पेंशनर्स ने भाग लिया। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त(कार्यालय),बड़े बाबू,एकाउंटेंट,प्रतिसार निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।