-क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतरता, महापौर और नगर आयुक्त को जताया आभार
-वैशाली सेक्टर-1 में विकास कार्यों का नया अध्याय, नाले की दीवार की मरम्मत से बढ़ेगी सुरक्षा और सौंदर्य
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-1 के नाले की दीवार में रिपेयर और प्लास्टर का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य नगर निगम पार्षद कुसुम गोयल की पार्षद निधि से करवाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर समाजसेवी के एल शर्मा ने मंगलवार को नारियल फोड़कर कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गूगल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं और यह नाले की दीवार का सुधार क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के सुचारू संचालन के लिए महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का विशेष आभार प्रकट किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से न्यायाधीश आरके पांडे, भाजपा नेता अवधेश कटियार, शिव शंकर उपाध्याय, दिनेश शर्मा, एस एल मिश्रा, भूपेंद्र प्रहलाद सिंह, बिजी सिंह, नरेंद्र वर्मा, एम के उपाध्यक्ष, एसके दुबे, बीएस चौहान, मंगल सिंह, राजू पवित्रा, रेनू नेगी, मनीष दुबे, दुष्यंत गौतम, नितेश, पवन, रामसूरत राय, सुरेश नंदन और एन के चौहान शामिल थे। पार्षद कुसुम गोयल ने कहा कि यह कार्य न केवल नाले की दीवार की मजबूती को बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षा और सौंदर्य की दृष्टि से भी लाभकारी होगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग और जागरूकता बनाए रखने की अपील की ताकि यह विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों और नागरिकों ने पार्षद के प्रयासों की सराहना की और कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह की पहल से क्षेत्र में विकास की गति बढ़ती है। क्षेत्रवासियों ने आशा जताई कि आने वाले दिनों में ऐसे और भी विकास कार्यों का निरंतर संचालन जारी रहेगा।
















