निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम गोयल के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

-काम किया है काम करेंगे, क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे: मनोज गोयल

गाजियाबाद। वार्ड 72 कौशांबी वैशाली की निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम गोयल पत्नी मनोज गोयल निवर्तमान पार्षद ने रविवार को सेक्टर 1 वैशाली में अपने चुनाव कार्यालय पर हवन-पूजा किया। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समाजसेवी सुभाष शर्मा, वीरेश और रामकुमार गोयल ने फीता काटकर किया। निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि क्षेत्र की जनता जो प्यार पहले दिया था, आज भी उसी प्यार की फिर से अपेक्षा है। यह चुनाव पार्षद पद के लिए नही लड़ रहा हूॅ। यह चुनाव आपके मान-सम्मान के लिए लड़ रहा है। क्षेत्र के विकास का जो खांका खींचा गया है, उसे पूरा करना है।

हालांकि मेरे सामने चुनौती भाजपा पार्षद से है, लेकिन यह चुनौती आप सभी के प्यार के आगे कुछ भी नहीं है। क्षेत्र में जो काम किया है, वह आप सभी छिपा नहीं है। क्षेत्र का विकास करने के लिए फिर से चुनावी मैदान बनकर तैयार हो गया है। वार्ड-72 में इस बार कई प्रत्याशी मैदान में है। सभी लोकलुभावन वायदे कर आपको अपने झांसे में लेंगे। चुनाव जितने के बाद पांच साल तक फिर दिखाई नहीं देंगे। गौरतलब हो कि वार्ड 72 निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने इस बार भाजपा से टिकट न मिलने पर अपनी पत्नी को निर्दलीय प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है।

वार्ड 72 में मनोज गोयल को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है, यह नाम क्षेत्र की जनता ने उन्हें दिया है। चुनावी मैदान में मनोज गोयल की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य पार्टी के प्रत्यशियों की भी बैचेनी बढ़ी हुई है। क्योंकि उन्हें भी इस बात का आभास हो गया है कि वार्ड 72 में मनोज गोयल ने जो कार्य किए है, वह अन्य पार्षद ने किसी वार्ड में नही किए होंगे और क्षेत्र की जनता का भी भरपूर उन्हें समर्थन मिल रहा है। मनेाज गोयल ने कहा अगामी 11 मई को त्रिशूल पर बटन दबाकर निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम गोयल को भारी मतों से जीत दर्ज कराए।