ट्रायल रन में आएंगी इंडिगो, आकाश और इंडियन एयरलाइंस की उड़ानें

-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का ट्रायल रन 15 नवंबर से शुरू होगा
-एक महीने का डाटा एकत्र करने के बाद लाइसेंस के लिए आवेदन होगा

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का ट्रायल रन 15 नवंबर से शुरू होगा। एक महीने तक ट्रायल चलेगा। ट्रायल के दौरान इंडिगो, आकाश और इंडियन एयरलाइंस की उड़ानें आती जाती रहेंगी। एक महीने का डाटा एकत्र करने के बाद डीजीसीए में लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा है। एयरपोर्ट के पहले चरण में एक रनवे के साथ संचालन शुरू होगा। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। अब एयरपोर्ट के ट्रायल रन करने की तैयारी शुरू हो गई है। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक एक महीने का ट्रायल रन होगा। इस दौरान इंडिगो, आकाशा और इंडियन एयरलाइंस कि उड़ानें आती जाती रहेंगी। यहां आने वाले विमान का डाटा एकत्र किया जाएगा। इसकी पूरी डिटेल बुकलेट बनेगी। इसके बाद डीजीसीए में लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा। 90 दिन में लाइसेंस जारी हो जाएगा। इसके बाद यहां से उड़ाने शुरू हो जाएंगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड नियाल के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि 15 नवंबर से ट्रायल बैलेंस शुरू हो जाएगा। पहले से तय की गई। तिथियां पर एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए पूरे जोर-शोर से कार्यवाही चल रही है।

सीईओ अरुण सिंह ने कहा कि हम पहले दिन से अनुमान से अधिक यात्रियों के यात्रा करने की उम्मीद कर रहे हैं। सभी इंटरनेशनल, घरेलू और कार्गो फ्लाइट्स पहले दिन से इस एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी. इस एयरपोर्ट का पहला चरण का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जून 2021 में शुरू हुआ था। इसका निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी के लिए किया जा रहा है। यह पूरी तरह से एफडीआई प्रोजेक्ट है।