पाकिस्तान : हिंदुओं पर टिप्पणी, सूचना मंत्री बर्खास्त

विपक्षी दलों के जोकर पर इमरान सरकार हुई सख्त

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के सूचना मंत्री फैयाजुल चौहान को बदजुबानी करना भारी पड़ गया है। हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर सूचना मंत्री फैयाजुल को इमरान सरकार ने एकाएक बर्खास्त कर दिया है। सरकार के इस कदम को डैमेज कंट्रोल की कोशिशों से जोड़कर देखा जा रहा है। तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता फैयाजुल चौहान को पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के विषय में अपमानजनक टिप्पणी के लिए जाना जाता है। उन्हें पिछली बार 2019 में हिंदू अल्पसंख्यकों और भारत के खिलाफ फर्जी बयान देने पर पद से हटाया गया था। चौहान इससे पहले पिछले साल फरवरी में बर्खास्त किए गए थे। हालांकि तब सरकार के इस कदम की सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी थी। बाद में दबाव में आकर इमरान सरकार ने उन्हें पुन: मंत्री बना दिया था। बदजुबानी के लिए बदनाम फैयाजुल चौहान ने कुछ दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज शरीफ पर जुबानी हमला किया था। दरअसल नवाज शरीफ और मरियम नवाज ने पाकिस्तानी सेना पर तीखा बयान दिया था। इसके मद्देनजर चौहान ने दोनों की आलोचना की थी। मंत्री फैयाजुल चौहान को विपक्षी दल के नेता और सदस्य जोकर के रूप में जानते हैं। उन्हें बेबकूफी भरे बयान दिए जाने वाले नेता के रूप जाना जाता है। वह आमतौर पर पार्टी के विरोधियों पर हमला करने की बजाय मजाकिया विचार, चुटकुले और टिप्पणियों के जरिए निशाना साधते हैं। वैसे पाकिस्तान में बड़बोले मंत्रियों और नेताओं की कोई कमी नहीं है। इमरान सरकार में रेल मंत्री भी जब-तब उट-पटांग बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं। पाकिस्तान में काफी समय से सत्ता पक्ष और विपक्ष में खींचतान चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कुछ दिन पहले सेना प्रमुख, आईएसआई प्रमुख और प्रधानमंत्री इमरान खान पर जमकर हमला बोला था।