-विश्व पर्यावरण दिवस पर कौशांबी सेंट्रल पार्क में पार्षद प्रतिनिधि ने रोपित किए पौधे
गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को पार्षद प्रतिनिधि मनोज गोयल ने लव केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कौशांबी सेंट्रल पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस दौरान पिटल स्कूल कौशांबी के बच्चों और अध्यापकों ने भी पौधे रोपित किए। पार्षद प्रतिनिधि मनोज गोयल ने कहा बढ़ते प्रदूषण और प्लास्टिक के उपयोग के चलते पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। इसके प्रति अगर हम आज गंभीर नहीं हुए तो भविष्य में इसका परिणाम घातक साबित होगा। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम सिर्फ एक दिन तक ही सीमित नही रखना है।

इसके लिए हर दिन अभियान के तहत कार्य करना होगा। पौधा रोपण करने के साथ-साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा। अक्सर लोग पौधे तो लगा देते है, मगर उसकी देखभाल नहीं करते। जिस कारण वह पौधा सूख जाता है। इसलिए पौधे लगाने से ज्यादा जरुरी उसकी देखभाल भी करना है। साथ ही प्लास्टिक पर्यावरण के एक जहर है, जिस पर प्रतिबंध लगाने के लिए खुद से पहल करनी होगी। घर से बाहर निकलते समय सामान के लिए कपड़े का थैला लेकर जाना होगा। जब हम इसकी शुरुआत खुद से करेंगे तभी लोग जागरुक भी होंगे।

इस दौरान मनोज गोयल ने पार्क में फल एवं फूल के 51 पौधे रोपित किए। इस मौके पर संजय दादू डायरेक्टर लव केयर फाउंडेशन, रीमा मल्होत्रा, पवन क्वात्रा चेयर पर्सन पीटल स्कूल, समाजसेवी सुनील गांधी, वीर सिंह चौहान, महिला सब इंस्पेक्टर अंकुश मलिक आदि लोग उपस्थित रहे।















