इनर व्हील क्लब ने पृथ्वी दिवस पर बच्चों को किया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक

-पर्यावरण की रक्षा से ही दुनिया की सुरक्षा संभव: अनीता सिंगला

ग्रेटर नोएडा। इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा द्वारा मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्लास्टिक के बहिष्कार के लिया जागरूक किया गया। क्लब ने 125 छात्रों को स्टील की बोतल बांटी और छात्रों को प्लास्टिक की बोतलों को त्यागने ने के लिए प्रेरित किया। प्रधान अनीता सिंगला ने बताया इस वर्ष 2023-24 में डिस्ट्रिक्ट 301 चेयरमैन डॉ उर्वशी मित्तल ने इस बार प्लास्टिक त्यागने का बीड़ा उठाया है। उन्हें फ्लास्क वुमन के नाम से पुरस्कृत भी किया गया। क्लब के सभी सदस्य का प्रयास है कि रीसायकल एंड रेडूस पर अधिक से अधिक काम करा जाये।

उन्होंने कहा प्रकृति को नष्ट न करें, उसके संरक्षण में योगदान दें। बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रदूषण नहीं फैलाएं, लोगों को इस संबंध में समझाएं। जल का महत्व समझें। पानी बचाएं और लोगों को जागरूक करें। वॉटर हार्वेस्टिंग को समझें और उसका प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय वह स्थल होता है, जहां देश के भविष्य का निर्माण होता है। छात्रों के बहुआयामी व्यक्तित्व का विकास करना भी विद्यालयों का ही उत्तरदायित्व होता है। इस दौरान डॉ मधुशी, उपमा, अदिति भरद्वाज, सुनीता गर्ग, सुनैना, पायल सभी ने सहयोग किया एवं पर्यावरण संरक्षण पर काम करने की प्रेरणा दी।