ग्रेटर नोएडा। साई अक्षरधाम स्कूल में शनिवार को इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा द्वारा 100 बच्चों को पर्सनल हाइजीन किट बांटी गई। सितम्बर के पहले हफ्ते को नुट्रिशन वीक के रूप में बनाया जाता है। क्लब ने बच्चों को स्वस्थ भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया एवं बैलेंस डाइट की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को पर्सनल हाइजीन के बारें में भी जागरूक किया। प्रमुख रूप से दो बार बु्रश करना और हैंड वाश करने पर जोर दिया गया। प्रोजरक्ट चेयरमैन डॉ नेहा ने सभी बच्चों को एक फ्रेंडली टूथ ब्रश, टूथपेस्ट, सोप बांटें।
उन्होंने कहा सेहत को लेकर जागरूकता का अभाव होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं से ज्यादा रोगियों का आंकड़ा है। बीमारियों के बढऩे की एक वजह बिगड़ी जीवनशैली और गलत खानपान भी है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को पौष्टिक आहार के सेवन की आवश्यकता के बारे में जागरूक करना है, ताकि शरीर में पोषण की पूर्ति को बढ़ावा दिया जा सके। बच्चों को हाइजीन किट बांटने के साथ उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरुक भी किया गया। क्लब के इस कदम को सभी साई अक्षरधाम स्कूल के शिक्षकों द्वारा सराहा गया।















