-खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक संपन्न
-खाद्य पदार्थों के नमूने लें और मेडिकल स्टोरों का करें निरीक्षण करे अधिकारी
-टोल फ्री नंबर-1800-180-5533 पर करे मिलावटी सामान की शिकायत, तुरंत होगी कार्यवाही
-खाद्य पदार्थों के नमूने लें और मेडिकल स्टोरों का करें निरीक्षण करे अधिकारी
-टोल फ्री नंबर-1800-180-5533 पर करे मिलावटी सामान की शिकायत, तुरंत होगी कार्यवाही
गाजियाबाद। महात्मा गांधी, कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खाद्य से संबंधित विभिन्न विभागों के साथ-साथ उपभोक्ता प्रतिनिधि, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल, प्रतिनिधि औषधि विक्रेता संघ उपस्थित रहे। बैठक में अधिक टर्नओवर वाले खाद्य कारोबारियों द्वारा खाद्य रजिस्ट्रेशन लेकर कारोबार किये जाने के दृष्टिगत प्रतिवर्ष 12 लाख रुपये से अधिक टर्नओवर वाले खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य लाइसेंस लेकर अपना खाद्य कारोबार संचालन किए जाने को लेकर चर्चा हुई। ड्रग मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में अवैध मेडिकल स्टोरो के विरुद्ध जांच कर कार्यवाही करने और रजिस्टर्ड दवा विक्रेताओं द्वारा ऐसे अवैध मेडिकल स्टोरों को दवा बिक्री न किये जाने का मुद्दा उठाया गया।
जिसके संबंध में औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा द्वारा तत्संबंध में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा खाद्य सुरक्षा आने वाले दिनों में एक चुनौती है जिसे मार्केटिंग, पैकेजिंग एवं बिक्री के स्तर पर सतर्क, सावधान एवं सचेत रहते की आवश्यकता है। साथ ही अधिसूचना के आधार पर सामान्य खाद्य कारोबार कर्ताओं समेत मिड-डे-मील सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों एवं बाल विकास पुष्टाहार में विभाग द्वारा वितरित किए जाने वाले खाद्य पदार्थों लगातार कार्यवाही करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मिलावट का कार्य करने वाले, उस मिलावटी सामान को विक्रय करने वाले एवं जांच अधिकारियों को यह सोचते हुए कार्य करना चाहिए कि जिस पर वे यह गलत कार्य कर रहे हैं, कोई और भी उन्हीं की तरह अपने फायदे के लिए अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट कर रहा होगा और किसी न किसी रूप में हम (वह स्वयं) भी उपभोक्ता हैं।
इसलिए अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहे और नियमानुसार कार्य करें। किसी भी खाद्य पदार्थ में यदि मिलावट पाई जाती हैं तो उसके लिए टोल फ्री नंबर-1800-180-5533 पर कॉल करें। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकना की हम सभी की जिम्मेदारी है। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) गम्भीर सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-द्वितीय, औषधि निरीक्षक एवं समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी और व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि सुशील अरोडा, संदीप बंसल, प्रवीन मित्तल, राजदेव त्यागी आदि मौजूद रहे।

















