उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कानपुर देहात के डीएम कपिल सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर मुलाकात से संबंधित पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी गई है। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट किया। आईएएस कपिल सिंह की गिनती उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार प्रशासनिक अधिकारियों में होती है। कानपुर देहात के डीएम बनने से पूर्व वह यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर तैनात थे। इस दौरान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंटरनेशनल फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क सरीखे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की राह में आ रही अड़चनों को तेजी से दूर कराया। कपिल सिंह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर रहे हैं। सभी जगह कपिल सिंह ने अपने काम से लोगों को प्रभावित किया। जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, पीड़ित और कमजोर लोगों की प्राथमिकता के आधार पर मदद करना कपिल सिंह की कार्यशैली का हिस्सा है। कानपुर देहात के डीएम का चार्ज संभाले कपिल सिंह को अभी चंद दिनों ही हुए हैं, लेकिन उनके कामकाज और कार्यश्ैली की काफी चर्चाएं होने लगी है। फरियादियों की समस्याओं को सुनना व उसका गुण दोष के आधार पर निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता है। कानपुर देहात में लोग यह चर्चाएं कर रहे हैं कि जायज व न्याय प्रिय कार्यों के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कानपुर देहात के डीएम कपिल सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर मुलाकात से संबंधित पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद कानपुर देहात के जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट किया। मुलाकात के दौरान जिले के विकास कार्यों एवं प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को शासकीय कार्यों में गति लाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और आमजन से जुड़े कार्यों में त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
आईएएस कपिल सिंह की गिनती उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार प्रशासनिक अधिकारियों में होती है। कानपुर देहात के डीएम बनने से पूर्व वह यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर तैनात थे। इस दौरान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंटरनेशनल फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क सरीखे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की राह में आ रही अड़चनों को तेजी से दूर कराया। कपिल सिंह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर रहे हैं। सभी जगह कपिल सिंह ने अपने काम से लोगों को प्रभावित किया। जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, पीड़ित और कमजोर लोगों की प्राथमिकता के आधार पर मदद करना कपिल सिंह की कार्यशैली का हिस्सा है। कानपुर देहात के डीएम का चार्ज संभाले कपिल सिंह को अभी चंद दिनों ही हुए हैं, लेकिन उनके कामकाज और कार्यश्ैली की काफी चर्चाएं होने लगी है। फरियादियों की समस्याओं को सुनना व उसका गुण दोष के आधार पर निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता है। कानपुर देहात में लोग यह चर्चाएं कर रहे हैं कि जायज व न्याय प्रिय कार्यों के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। कपिल सिंह ने बीते 29 जुलाई को डीएम का चार्ज लिया था। यमुना बाढ क्षेत्र मूसानगर के विभिन्न गांवों में पैदल घूम कर बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाई और पूरे प्रशासनिक अमले को अलर्ट रखा। बीते दिनों सचेण्डी भाऊपुर के बीच जन साधारण एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गई। घटनास्थल कानपुर देहात क्षेत्र के बाहर था फिर भी डीएम कपिल सिह बिना देरी के घटना स्थल पर पहुंचे और वहां देर रात तक रूक कर यात्रियों की मदद की।
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के अब तक के सबसे अधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, मुख्यमंत्री की न्यायप्रियता और जनता तक मदद पहुंचाने की प्राथमिकता पर प्रशासनिक अमला द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है। मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनके मार्गदर्शन के अनुरूप कानपुर देहात में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज की जाएगी तथा शासन की मंशा के अनुरूप परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
















