कौशांबी पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने महापौर को लिखा पत्र, बारिश से पहले नाले की सफाई की मांग

गाजियाबाद। कौशांबी पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने महापौर को पत्र भेज कर वैशाली और कौशांबी के नालों की बरसात से पहले सफाई कराने की मांग की। उन्होंने कहा बारिश का सीजन शुरू होने से पहले सीवर, नालों की सफाई कराई जाए। शहर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर जाता है। यहां तक लोगों के घर व दुकानों में भी पानी भर जाता है। नगर निगम की ओर से समय रहते नालों व सीवर की सफाई होनी चाहिए। जिससे लोगों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल सके। बारिश की वजह से उनका कोई नुकसान न हो। पिछले तीन दिनों से कौशांबी के बड़े नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है, वैसे ये कार्य काफी देरी से आरंभ हुआ है।

डाबर चौक पर पाइपों के द्वारा ये पानी कौशांबी से वैशाली के नालें में आकर मिलता है, पिछले दो सालों से इन पाइपों की सफाई नहीं हो पायी है। एक तो ये पाइप जल्द से जल्द साफ कराए जाए और यूपी गेट से दिल्ली एरिया में करीब आधे किलोमीटर तक निगम के द्वारा नाले को साफ किया जाता है। यदि इस नाले को सफाई नहीं हुई तो वैशाली क्षेत्र की जनता बाढ़ जैसे विनाश से प्रभावित हो जाएगी। जैसे कि वर्तमान में भी हो चुका है। निगम के पुराने अधिकारी इस बात से भली भांति परिचित है।