सल्लू और मेकर्स पर पक्षपात का आरोप मढ़ा
मुंबई। बिग बॉस सीजन-14 में नित नए विवाद सामने आ रहे हैं। शो में प्रतिभागी कविता कौशिक ने सलमान खान पर पक्षपात और शिकायत का अनसुना करने का आरोप मढ़ा है। बकौल कविता मेरा पक्ष सुनने को सलमान गंभीरता नहीं दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि टीवी पर सच्चाई को नहीं दिखाई जा रहा है। छोटे पर्दे का शो बिग बॉस किसी न किसी कारण विवादों में घिरा रहता है। इस शो को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान और मेकर्स पर भी पक्षपात के आरोप लगने लगे हैं। दरअसल वाक्या शो के मंगलवार के एपिसोड से जुडा है। शो में उभरा विवाद धक्का-मुक्की तक पहुंच गया था। प्रतिभागी कविता कौशिक ने एजाज को धक्का दे दिया था, जिससे एजाज काफी गुस्सा हो गए थे। विवाद बढऩे पर बिग बॉस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बिग बॉस ने कहा कि कविता ने एजाज को चोट पहुंचाने की नीयत से धक्का नहीं दिया था। शो में सभी प्रतिभागी कविता को समझाने की कोशिश करते दिखे। प्रतिभागी कहते हैं कि धक्का मारना ठीक नहीं है, तुम बुरी नजर आओगी। एजाज से झगड़े के दौरान कविता इतनी गुस्से में थीं कि उन्होंने सलमान खान और मेकर्स पर भी भड़ास निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि बुरी तो मैं लग ही रही हूं। ये मुझे गेम नहीं खेलने देते, झुंड बनाकर बैठते हैं। पीछे से आवाजें निकालते हैं, गालियां देते हैं। ये चीज टीवी पर नहीं दिखाई जाएगी बल्कि दिखाया ये जाएगा कि खाने को लेकर बहस हुई और कविता ने ऐसे झगड़ा कर दिया। मैं बुरी दिखूंगी। मुझे अब दिन-प्रतिदिन बुरा नहीं दिखना है। मैं अब किसी का टॉर्चर क्यूं सहूं। क्या ये फेयर है। क्या मुझे कोई मौका मिलता है कि मैं अपना पक्ष रखूं। सलमान के सामने अपना पक्षी रखती हूं तो वे गंभीर नहीं दिखते। सलमान एजाज को बोलते हैं कि अरे आप बहुत अच्छे जा रहे हैं, बहुत सही दिख रहे हैं।















