लक्ष्मी मेहरबान, मुकेश अंबानी का फिर डंका

देश के सबसे अमीर कारोबारी, संपत्ति 88.7 अरब डॉलर

फोब्र्स ने जारी की टॉप-100 भारतीयों की सूची

नई दिल्ली। छोटे भाई अनिल अंबानी बेशक अपनी जिंदगी के समय खराब दौर से गुजर रहे हैं, मगर बड़े भाई मुकेश अंबानी की कारोबार जगत में बादशाहत कायम है। वह आज भी देश के सबसे अमीर कारोबारी हैं। उन पर लक्ष्मी की मेहरबानी कम नहीं हुई है। मशहूर मैगजीन फोब्र्स ने भारत के 100 सबसे अमीर भारतीय की सूची जारी की है। इस सूची में मुकेश अंबानी पहले नंबर पर हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 88.7 अरब डॉलर आंकी गई है। मैगजीन फोब्र्स की तरफ से प्रतिवर्ष टॉप-100 अमीर भारतीयों की सूची जारी की जाती है। इस सूची में पिछले 13 साल से कारोबारी मुकेश अंबानी नंबर वन बने हैं। फोब्र्स की सूची बताती है कि देश के टॉप 100 अमीरों की अमीरी में पिछले एक साल के भीतर 14 फीसदी की वृद्धि हुई है। वैल्यू के हिसाब से इनकी दौलत में करीब 39 लाख करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है। मैगजीन फोब्र्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है। दूसरे नंबर पर कारोबारी गौतम अंडानी हैं। गौतम की संपत्ति 25.2 अरब डॉलर है। अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम की दौलत में इस साल 61 फीसदी की वृद्धि हुई है। अडानी ने मुंबई एयरपोर्ट में 74 फीसदी स्टेक हासिल किया। तीसरे नंबर पर शिव नाडर हैं। एचसीएल टेक के चेयरमैन की कुल संपत्ति 2040 करोड़ डॉलर है। चौथ नंबर पर आरके दमानीहैं। दमानी कुल 1540 करोड़ डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। पांचवें नंबर पर हिंदुजा ग्रुप के हिंदुजा बदर्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 1280 करोड़ डॉलर आंकी गई है। छठे नंबर पर साइरस पूनावाला (चेररमैन पूनावाला ग्रुप) हैं। पूनावाला की कुल संपत्ति 1150 करोड़ डॉलर है। फोब्र्स की सूची में सातवें स्थान पर पालोनजी मिस्त्री(चेयरमैन शपूरजी पालोनजी) हैं। मिस्त्री की कुल दौलत 1140 करोड़ डॉलर आंकी गई है। फोब्र्स की सूची बताती है कि मुकेश अंबानी पिछले 13 साल से देश में दौलत कमाने के मामले में सबसे बड़े कारोबारी हैं। उन पर लक्ष्मी की मेहरबानी बरकरार है।