देखें वीडियो
सीजेएम कोर्ट के ऑफिस नंबर 50 में पहुंचा तेंदुए, मचा हड़कंप
-सीजेएम कोर्ट बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर सीढिय़ों के नीचे देखा गया तेंदुए
-अधिवक्ता, पुलिसकर्मी, जूता पॉलिश करने वाला समेत पांच लोग घायल
-तेंदुए के हमले से घायल हुए युवकों के सिर, छाती, कमर, हाथ हुए जख्मी
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बार फिर से तेंदुआ ने दस्तक दे दी है। तेंदुए की दस्तक के बाद गाजियाबाद शहर में हड़कंप मच गया। इस दौरा तेंदुआ ने एक जूता पॉलिस करने वाले एवं दो अधिवक्ताओं समेत 5 लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेक्वयू शुरु कर दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक तेंदुआ पकड़ा नही गया। गाजियाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर को अचानक तेंदुए घुस गया है।

सीजेएम कोर्ट के ऑफिस नंबर 50 के सामने एक युवक जूता पॉलिश कर रहा था। तभी वहां तेंदुए ने पहले जूता पॉलिश करने वाले युवक और उसके बाद दो अधिवक्ता और फिर एक पुलिसकर्मी पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया। तेंदुए घुसते ही पुरानी बिल्डिंग के सभी कोर्ट रुम खाली हो गए। अधिवक्ताओं एवं जजों ने भागकर अपनी जान बचाई। तेंदुए बिल्डिंग में लोहे की ग्रिल के किनारे बैठा हुआ है। तेंदुए के कचेहरी परिसर में घुसने से पूरी कचहरी में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। साथ ही कचेहरी के बराबर में पॉश कॉलोनी भी है। वहीं कोर्ट से कुछ दूरी पर डीएम एवं पुलिस कमिश्रर का भी आवास है। तेंदुआ की दस्तक के बाद से राजनगर पॉश कॉलोनी में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने घर में घुसकर अपने आपकों को कैद कर दिया। करीब आधे घंटे के बाद वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम रेस्क्यू के लिए जाल, पिंजरा लेकर पहुंची। मुख्य कोर्ट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लोहे का चैनल को बंद कर दिया गया। बिल्डिंग के बाहर कोर्ट स्टाफ, कर्मचारी, वकील समेत सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लगा रहा। वन विभाग की टीम कोर्ट की मुख्य बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सवा 4 बजे सीजेएम कोर्ट बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर सीढिय़ों के नीचे तेंदुए पहली बार देखा गया। लोगों को देखते ही तेंदुए वहां से भागा। वह लोगों पर झपट्टा मारते हुए भागने लगा। तेंदुए के हमले में दो अधिवक्ता, एक सिपाही, जूता पॉलिश करने वाला और एक व्यक्ति समेत 5 लोग घायल कर दिया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

करीब पांच मिनट तक हमला करते हुए तेंदुए कोर्ट बिल्डिंग की लिफ्ट में घुसा रहा। इसके बाद बिल्डिंग में ऊपर की तरफ चला गया। तेंदुए की खबर मिलते ही अपने-अपने न्यायालयों में काम कर रहे 15 से ज्यादा जज अपने-अपने रेस्ट रूम, कार्यालय के अंदर चले गए और गेट बंद कर लिया। करीब आधा घंटे बाद पुलिस इस बिल्डिंग में दाखिल हुई। इसके बाद सभी जजों को पुलिस सिक्योरिटी में बिल्डिंग से बाहर निकाला गया।
















