जिले में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

गाजियाबाद। हर सहित अंचलभर में शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में भगवान परशुराम की प्रतिमा को फूल मालाओं से सजाया गया। उसके बाद भगवान परशुराम की आरती की गई। इस दौरान सभी ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। दिल्ली गेट देवी मंदिर कीर्तन भवन में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में धर्म रक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया। यजमान एवं भाजपा महानगर मंत्री पंडित गुंजन शर्मा, यज्ञाचार्य पंडित राम भवन मिश्रा रहे। इस दौरान अतिथि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बीडी शर्मा रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बीडी शर्मा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा की धर्म जागरण बहुत जरूरी है। समाज को इससे दिशा मिलती है और इसकी रक्षा करने का कर्तव्य आने वाली युवा पीढ़ी का है। पंडित गुंजन शर्मा ने कहा अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इस दिन युगादि तिथियों की गणना होती है। ब्राह्मण समाज सदैव से सकल समाज का पथ प्रदर्शक रहा है। समाज को आगे भी इसी भूमिका का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा अत्याचार के खिलाफ भगवान परशुराम ने अपनी आवाज बुलंद की। नई पीढ़ी के लिए भगवान परशुराम का जीवन अनुकरणीय है। युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए। जब धरती पर कुछ राजाओं का अत्याचार अन्याय बढ़ गया था, तब भगवान परशुराम ने हथियार उठाकर उनका संहार किया था।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित राकेश शर्मा सदरपुर, पंडित पंकज शर्मा, पंडित अश्विनी शर्मा, पंडित अनुज शर्मा, पंडित मनोज पंत, पंडित राकेश शर्मा, पप्पू पंडित, निखिल शर्मा, पंडित केशव झा, पंडित प्रफुल्ल भारद्वाज, पंडित जेपी पाठक, पंडित रजत, वशिष्ठ पंडित, पवन राय, पंडित गगन शर्मा, पंडित अंकुश शर्मा, पंडित हिमांशु पाराशर, मुकेश सक्सेना, शैलेंद्र वर्मा, विनेश गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, कुलदीप मित्तल, अजय बंसल, संजय गोयल, राहुल, शक्ति पंडित, धर्मेंद्र, शोभा पाल, सुनीता, सोनी, जितेंद्र ऋषभ धमीजा, ठाकुर प्रिंस राठौर एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।