• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Thursday, April 16, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, राष्ट्रपति के...

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

April 19, 2025

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस जिला महिला कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला महिला कमेटी अध्यक्ष सोनल नागर के नेतृत्व में शनिवार को दर्जनों महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सोनल नागर ने कहा कि हाल के दिनों में प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में चिंताजनक वृद्धि हुई है, जिससे महिलाओं में डर और असुरक्षा की भावना गहराई है। यह स्थिति बेहद गंभीर है और इस पर तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने ज्ञापन में जोर देते हुए कहा कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, बाजार और पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए और उन्हें महिलाओं के साथ संवेदनशीलता से पेश आने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की उचित व्यवस्था भी की जाए ताकि अंधेरे का फायदा कोई न उठा सके। पुलिस व्यवस्था में सुधार की बात करते हुए सोनल नागर ने कहा कि पुलिस को महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाए तथा महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 के प्रचार-प्रसार की मांग भी उठाई ताकि ज़्यादा से ज़्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना भी ज़रूरी बताया। सुरक्षा को लेकर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाने, आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने और महिलाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था की मांग भी उठाई। सोनल नागर ने अंत में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल एक सामाजिक मुद्दा नहीं, बल्कि यह हर महिला के आत्मसम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है। कांग्रेस महिला कमेटी अपेक्षा करती है कि सरकार इस विषय को गंभीरता से लेकर शीघ्र कदम उठाएगी। इस दौरान डिंपल, कशिश, प्रीति आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

  • TAGS
  • Ghaziabad Hindi News
  • Ghaziabad News
  • GZB Hindi News
  • hindi news
  • Mahila Congress
  • safety of women
  • streets demanding
  • submitted a memorandum
Previous articleनशामुक्ति के साथ आत्मनिर्भरता की ओर कदम, कैमकुस केंद्र में हैंड-वॉश और फिनायल बनाने की ट्रेनिंग
Next articleएक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में गूंजा गाजियाबाद, भाजपा नेताओं व समाजसेवियों की विशाल
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

सुंदर भाटी गैंग के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरोह बेनकाब, महिला समेत तीन गिरफ्तार

प्रताप विहार में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, समाज को मिला समानता और शिक्षा का संदेश

हाउस टैक्स में राहत पर पार्षदों ने जताया आभार, नगर आयुक्त से की अहम चर्चा

Latest News

सुंदर भाटी गैंग के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने...

प्रताप विहार में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई,...

हाउस टैक्स में राहत पर पार्षदों ने जताया आभार, नगर आयुक्त...

गाजियाबाद शहर को जाम से मिलेगी राहत, व्यवस्थित होंगे बाजार- टाउन...

अस्पताल में मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं...

सुरक्षित बेटियां ही सशक्त समाज की पहचान, एसीपी उपासना पाण्डेय ने...

सीबीएसई 10वीं में गौतम पब्लिक स्कूल का परचम, मेधावी छात्रों ने...

गौतम पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती और बैसाखी उत्सव का भव्य...

Most Popular

शराब पर 5 रुपए अधिक लेना सेल्समैन को पड़ा भारी, पहुंचा...

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी निवेश का सुनहरा मौका, जीडीए 30 जुलाई को...

70 बीघा जमीन पर जीडीए का गरजा बुलडोजर

विक्रमादित्य मलिक बने गाजियाबाद के नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ संभालेंगे...

मेयर के शपथ ग्रहण में मेरठ में हुए बवाल के बाद...

© 2020-2021 UdayBhoomi