महापौर ने यूजर चार्ज एवं दुकान किराए की बढ़ोतरी पर बनाई 8 पार्षदों की कमेटी

गाजियाबाद। नगर निगम की बीते 26 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में यूजर चार्ज कलेक्शन करने वाली कंपनी मैसर्स स्पैरो सोफटेक प्राइवेट लिमिटेड का विरोध होने के चलते पार्षदों की कमेटी बनाए जाने का निर्णय लिया गया था। महापौर सुनीता दयाल ने अब संयुक्त समिति का गठन किया है। समिति में पार्षद प्रवीण चौधरी,पार्षद अजय शर्मा,पार्षद राजीव भाटी,पार्षद धीरेंद्र यादव किया गया है। जबकि महापौर ने म्युनिसिपल कमिश्नर को पत्र भेजकर गठित समिति में निगम अधिकारियों को नामित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

इसके अलावा महापौर ने नगर निगम की कुल 1702 दुकानें,ठिए के किराया बढ़ोतरी के संबंध में पार्षदों की समिति गठित की है। इस समिति में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजीव शर्मा,पार्षद वीरेंद्र त्यागी,पार्षद पूनम सिंह,पार्षद उदित मोहन को शामिल किया गया है।इस समिति में निगम अधिकारियों को नामित करने का निर्णय नगर आयुक्त द्वारा लिया जाएगा।समिति द्वारा इन दोनों मामलों में अपनी रिपोर्ट दी जाएगी। उसके बाद ही कोई निर्णय हो सकेगा।