सेवा भारती विवेकानंद विद्या स्कूल दीनदयालपुरी में महापौर ने किया शौचालय का उद्घाटन

-कूड़ा बीनने वाले बच्चे आज हाथों में कलम लेकर बदल रहे किस्मत: सुनीता दयाल

गाजियाबाद। मलिक बस्तियों में रहने वाले बच्चे जहां पहले कूड़ा बीनकर अपना जीवन यापन करते थे। वहीं बच्चे आज शिक्षा के माध्यम से खुद की किस्मत लिख रहे है। आज वे सपने देख रहे हैं, अपने हौसलों को बुलंद कर रहे हैं। वार्ड 6 नंदग्राम दीनदयालपुरी में मंगलवार को सेवा भारती विवेकानंद विद्या स्कूल में राउंड टेबल ट्रस्ट द्वारा चाल लाख की लागत से बनाये गए शौचालय का महापौर सुनीता दयाल ने उद्घाटन किया। महिला और पुरुष शौचालय अलग बनाया गया। यह स्कूल 2002 में बना था। समाज के सहयोग से सभी कार्य किए गए। शुरुआत में स्कूल में मात्र 7 बच्चे थे और आज 200 बच्चे है। यह सब समाज से जुड़े लोगों एवं संस्थाओं की मदद से हुआ है। राउंड टेबल ट्रस्ट द्वारा पूर्व में भी कमरे बनाने का कार्य, आरओ पानी की मशीन स्थापित एवं अन्य कार्य किए गए। लेकिन मंगलवार को शौचालय का कार्य भी पूर्ण कराया गया।

इस स्कूल में समाज की समाज की सेवा के लिए अलग कार्यक्रम जैसे सिलाई मशीन के कार्य करना, झुग्गियों के बच्चों की कार्यशाला का आयोजन, मेहंदी कला प्रतियोगिता, ढोलक परीक्षण आदि भी किए जाते है। राउंड टेबल ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने यह कार्य मिलकर किया है और यह संस्था सेवा भाव से सेवा भारती के साथ  समाज के ऐसे वर्ग को बढ़ावा दे रही है जिसके विषय मे कोई ध्यान तक नही देता।

महापौर ने बताया कि सेवा भारती समाज में संस्कार देने का कार्य कर रही है। इस स्कूल में भी बच्चों को सभी सुविधा राउंड टेबल ट्रस्ट द्वारा दी जा रही है। लेकिन यही संस्कार अन्य स्कूलों में भी देने की आवश्यकता है। आप सभी इसपर भी कार्य करें तो हम एक अखंड भारत का निर्माण करने में अपना सहयोग दे पाएंगे। क्योंकि शिक्षा से बड़ी ताकत किसी में नहीं हैं। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा सफल जीवन का मूलमंत्र है। शिक्षा से ही मनुष्य सफलता की सीढ़ी चढ़ सकता है।

शिक्षा मनुष्य को सफलता दिलाती है। उन्होंने कहा हमें समाज के बीच मानव सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। जरूरतमंद की मदद करें ताकि समाज में कुछ नया हो और अन्य लोग भी इससे प्रेरित हों। इस दौरान प्रधानाचार्य सीमा, अध्यक्ष दयानंद शर्मा, सौरभ, राजेश मित्तल, रामानंद, अरविंद त्यागी, दिनेश अरोड़ा, मुकेश त्यागी, नवीन गर्ग, संदीप सिंघल, निधि विश्वकर्मा, महेंद्र खंडेलवाल, प्रेरित मित्तल, अमन, बसंत अग्रवाल, पार्षद विनोद एव अन्य लोग उपस्थित रहे।