महापौर ने तालाबों के सौंदर्यीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण

-पूर्व में निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बनाई थी योजना, बढ़ेगा शहर में भूजल स्तर

गाजियाबाद। शहर में तालाबों के सौंदर्यीकरण के कार्यों का महापौर सुनीता दयाल ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया। दरअसल पूर्व में महापौर सुनीता दयाल ने अधिकारियों के साथ शहर में बदहाल हो रहे तालाबो का निरीक्षण किया। जिसमें गांव सिखरोड, मेनापुर, रहीसपुर, सदरपर, मोरटा एवं महरौली के तालाबों को देख गया था। अधिकांश तालाबों की स्थिति ठीक नहीं है। जिनके सौन्दर्यकरण कराना अति आवश्यक था, क्योंकि अधिकांश नई कॉलोनियों में जल निकासी की भी बहुत समस्या है। तालाब में पानी पहुंच नही पता है और पहुंचता है तो तालाब ओवरफ्लो होकर कॉलोनी में ही जलभराव हो जाता है।

जिसके चलते लगातार शिकायत भी आ रही थी तभी महापौर ने सहायक अभियंता, अवर अभियंता के साथ निरीक्षण किया था और इस व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए नगर आयुक्त सहित अधिकारियों के साथ योजना बनाकर अमृत सरोवर 2.0 के अंतर्गत प्रथम चरण में सदरपुर, मोरटा, नायफल एवं अवंतिका के तालाब का सौंदर्यीकरण करना शुरू किया। जिससे जलभराव खत्म हो सके और शहर का भूजल स्तर भी बढ़ाया जा सके। तालाबो के सौंदर्यीकरण हो रहा है जिसका महापौर सुनीता दयाल ने निरीक्षण किया।

महापौर ने बताया कि निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बात की गई थी और कुछ तालाबों पर कार्य प्रथम चरण में शुरू किया गया है और कुछ पर दूसरे चरण में होगा। साथ ही महापौर ने देखा कि तालाबों की खुदाई ठीक की जा रही है और पुरानी शील्ड (गाद) को पूर्णता निकाला जा रहा है। निरीक्षण में महापौर ने देखा कि तालाबो का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है जिसको तेज गति में कार्य करने के निर्देश दिए गए जिससे मानसून से पहले कार्य पूर्ण हो सके और तालाबों को भरा जा सके।