गांव चलो बूथ चलो अभियान में महापौर बनाई सरकार की योजनाएं

-मुस्लिम समाज के लोग है बहुत जागरूक: सुनीता दयाल

गाजियाबाद। भाजपा के गांव चलो-बूथ चलो अभियान के तहत महापौर सुनीता दयाल भी शनिवार को पसौंडा पहुंची। महापौर ने मुस्लिम समाज के लोगों के बीच पहुंचकर कहा कि मुस्लिम समाज के लोग बहुत जागरूक है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं भी लोगों को बताई। पसौंडा में वहां के लोगों के समक्ष महापौर ने सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा भी की। भाजपा के गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत महापौर एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल को प्रवासी के रूप में भोपुरा मंडल के पसौंडा गांव की जिम्मेदारी दी गई है। पसौंडा के बूथ नंबर-57 से 79 तक 22 बूथों पर पहुंची। महापौर ने सभी बूथ अध्यक्षों का फूूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के आवास पर जाकर मुलाकात की।महापौर ने बताया कि मुस्लिम समाज अब बहुत जागरूक हो गया है। भाजपा के कार्यक्रमों से लेकर योजनाओं तक में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

आगामी लोकसभा चुनाव में भी मुस्लिम समाज भारी मतों से वोट देकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करेगा।वहां के पार्षद चौधरी मुस्तकीम ने भी महापौर की बात का सहयोग करते हुए आश्वस्त किया कि भाजपा के आने से हमारे क्षेत्र में बहुत विकास किया गया है।इसके लिए सदैव आभारी रहेंगे। आगामी चुनाव में भाजपा के कार्यक्रम भी कराएंगे और भरपूर सहयोग के साथ वोट देंगे। महापौर ने पाया कि निगम के वार्ड-63 और वार्ड-66 पसौंड़ा में साफ-सफाई अच्छी मिली।

महापौर ने कहा कि यह व्यवस्था इसी प्रकार बनीं रहे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रमों के लिए कोई उचित स्थान नहीं हैं। यहा पर सामुदायिक केंद्र का निर्माण हो जाएगा तो लगभग 3 लाख की आबादी को सुविधा मिल जाएगी। महापौर ने क्षेत्र में नगर निगम से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ओमेन्द्र, प्रवास संयोजक अनिल डागर, पार्षद चौधरी मुस्तकीम, पूर्व पार्षद तेजपाल सिंह राणा, बूथ अध्यक्ष भारत भूषण, बूथ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद, पुष्पेंद्र, महेश शर्मा, विकास माथुर, राहुल सिंह, अजय मंडल आदि उपस्थित रहे।