महापौर ने किया 5 फिट श्री राम की प्रतिमा का अनावरण एवं श्री राम चौक का उदघाटन

-शहर के हर कोने में हो रही श्री राम की जय जयकार: सुनीता दयाल

गाजियाबाद। अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के चलते पूरे देश में श्री राम की जय जयकार हो रही है। कहीं श्री राम जी की प्रतिमा तो कही चौराहे एवं सड़को के नामकरण किए जा रहे है। इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र सीमा के वार्ड 57 मकनपुर गांव के बाहर सोमवार को 5 फिट की प्रतिमा का अनावरण एवं श्री राम चौक का उद्घाटन महापौर सुनीता दयाल द्वारा किया गया। इस दौरान पार्षद राधेश्याम त्यागी, पार्षद अनुज त्यागी, पार्षद डॉ अनिल कुमार तोमर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महापौर ने बताया कि शहर के सभी वार्डो, हर कोने में श्री राम की जय जयकार हो रही है। श्री राम की प्रतिमा का अनावरण, यात्रा, सुन्दरकाण्ड पाठ, रामायण पाठ सभी शहरवासी श्री राम के गुणगान कर रहे है।

शहर की सड़कें, सभी ने घर घर पर श्री राम जी का झंडा लगाकर श्री राम के अयोध्या वापस आने पर दीपावली पर दीपोत्सव के रूप में मना रहे हैं। बहुत हर्ष और उल्लास के साथ श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मना रहे हैं। देश के कर कोने में प्रकाश का उत्सव मनाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा भी शहर के सभी मंदिरों पर चौराहों पर एवं मुख्य सड़कों पर साज सज्जा कराई गई है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री राम महोत्सव को सफल बनाने का कार्य किया है। ऐसे ही सभी पार्षद अपने-अपने वार्डो में अलग-अलग स्थानों पर श्री राम के आयोजन कर रहे है एवं वार्डो में साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। महापौर ने सभी शहरवासियों से दीपोत्सव मनाएं जाने की अपील की।