-युवा मोर्चा मंडल मंत्री शिवा राणा ने अजीत पाल त्यागी का किया स्वागत
गाजियाबाद। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बीजेपी चुनावी पिच मजबूत करने में जुट गई है। साथ ही विपक्षी गठबंधन इंडिया को भी घेरने की रणनीति बना रही है। सोमवार देर शाम ब्रिज विहार क्षेत्र में मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने युवा मोर्चा मंडल मंत्री शिव राणा के आवास पर पहुंच कर पंडित देवेंद्र शर्मा, सुभाष राणा, बॉबी त्यागी, यादराम चौधरी, बृजेश सिंह, राधा कुंज एसोसिएशन अध्यक्ष यशराज सिसोदिया, कालूराम, सोमा सिंह, सरोज तिवारी, नीलम सिंह के साथ चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा की।
इस दौरान ब्रिज क्षेत्र की आडब्लूए के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा यूपी मिशन 80 का लक्ष्य लेकर बीजेपी मैदान में निकल चुकी है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन 24 की तैयारियों में जुट जाए। साथ ही युवा मोर्चा मंडल मंत्री शिव राणा से कहा कि युवा देश का भविष्य है। ब्रिज विहार क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोडऩे के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को यूपी और केन्द्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रतिदिन अभियान चलाकर मुलाकात करें और साथ ही उनकी समस्याओं को लेकर भी वार्ता करें। इस दौरान अजीत पाल त्यागी को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया।