मधुबनी केे हटनी गांव पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का हुआ भव्य स्वागत बोले ऐतिहासिक और जीवांत है मिथिला की सभ्यता और संस्कृति

मधुबनी केे हटनी गांव में समाजसेवी तरुण मिश्र के पुश्तैनी घर पर पहुंचे बिहार के राज्यपाल, पाग व शॉल ओढ़ाकर ग्रामीणों ने किया सम्मान। पटना से सीधे हटनी गांव पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान काफी देर तक गांव में रूके और ग्रामीणों से भी बातचीत की। प्रदेश के किसी भी राज्यपाल का कोसी क्षेत्र में यह पहला कार्यक्रम था। हटनी गांव पहुंचने पर राज्यपाल का ग्रामीणों ने पारंपरिक मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और डोपटा (पारंपरिक शॉल) ओढ़ाकर स्वागत किया। मिथिला की सभ्यता, संस्कृति और ग्रामीणों के आत्मीय भाव से राज्यपाल अभीभूत नजर आये।
 
उदय भूमि संवाददाता
हटनी (मधुबनी)। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बृहस्पतिवार को मधुबनी के घोघरडीहा प्रखंड स्थित हटनी गांव पहुंचे। समाजसेवी तरुण मिश्रा के पुश्तैनी घर पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। पटना से सीधे हटनी गांव पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान काफी देर तक गांव में रूके और ग्रामीणों से भी बातचीत की। प्रदेश के किसी भी राज्यपाल का कोसी क्षेत्र में यह पहला कार्यक्रम था। हटनी गांव पहुंचने पर राज्यपाल का ग्रामीणों ने पारंपरिक मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और डोपटा (पारंपरिक शॉल) ओढ़ाकर स्वागत किया। मिथिला की सभ्यता, संस्कृति और ग्रामीणों के आत्मीय भाव से राज्यपाल अभीभूत नजर आये। इस अवसर पर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मिथिला की सभ्यता और संस्कृति ऐतिहासिक, जीवंत और प्रेरणादायक है। यहां की परंपराएं न केवल भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाता हैं, बल्कि समाज में एकता, संवेदना और ज्ञान का संदेश भी देती हैं। उन्होंने कहा कि मिथिला की धरती हमेशा से विद्या, कला और आस्था की भूमि रही है।
राज्यपाल ने स्थानीय लोगों की आत्मीयता की सराहना करते हुए तरुण मिश्र को अपने गांव में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मिथिला की मिट्टी में जो अपनापन है, वह अनमोल है और यही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। राज्यपाल ने गांव के बुजुर्गों, युवाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। राज्यपाल ने कहा कि गांव की आत्मा ही भारत की आत्मा है। जब गांव मजबूत होंगे, तभी देश सशक्त होगा। राज्यपाल करीब दो घंटे तक तरुण मिश्र के आवास पर रूके और ग्रामीणों से मुलाकात की। राज्यपाल ने ग्रामीणों की बातों को बड़े ही आत्मीयता के साथ सुना और उनकी समस्याओं व सुझावों पर भी गौर किया।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिनंदन करते हुए तरुण मिश्र ने कहा कि राज्यपाल के इस दौरे से गांव में खुशी का माहौल रहा। कोसी क्षेत्र के सूदूर गांव में पहली बार कोई राज्यपाल पहुंचा है। हटनी गांव के लिए यह इतिहास महत्वपूर्ण क्षण है। बिहार प्रदेश के प्रथम नागरिक ने कोसी क्षेत्र का दौरा करके इस पल को क्षेत्रवासियों के लिए सम्मान का क्षण बना दिया है। तरुण मिश्र ने कहा कि कोसी बेल्ट शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अति पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कोसी बेल्ट में एक अत्याधुनिक विश्वविद्यालय और हटनी गांव में एक इंटर कॉलेज का निर्माण कराये जाने की मांग राज्यपाल के समक्ष रखा।