चर्चित मुस्लिम मॉडल ने दुनिया को हैरान किया

इस्लाम की खातिर मॉडलिंग छोड़ने का ऐलान
दंगल फेम गर्ल सना खान के रास्ते पर हलीमा

नई दिल्ली। अमेरिका की चर्चित मॉडल हलीमा एदेन अब तड़क-भड़क नजर नहीं आएंगी। उन्होंने फैशन इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। इस्लाम की खातिर वह फैशन इंडस्ट्री से आउट हो गई हैं। मॉडल हलीमा का कहना है कि इस्लामिक विश्वास और मान्यताओं से समझौता करने पर उन्हें मजबूर होना पड़ा। अमेरिका की 23 वर्षीय फैशन मॉडल हलीमा एदेन ने अपनी अलग पहचान कायम की है। दुनियाभर की नामचीन फैशन पत्रिकाओं के कवर पेज पर वह जगह बनाने में कामयाब रही हैं। हलीमा ने अब फैशन जगत को अलविदा करने की घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस मॉडल ने अपने मन की बात सार्वजनिक की है। उन्होंने कहा कि एक हिजाबी होना वास्तव में बेहद ज्यादा उतार-चढ़ाव भरा सफर है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा है कि कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी ने उन्हें ठहर कर सोचने का अवसर दिया है। बतौर एक मुस्लिम महिला होने के उनकी क्या मान्यताएं हैं। शुक्र है कोविड-19 का कि उसने ग्लैमर की दुनिया से अलग होने का मौका दिया। हलीमा ने लिखा कि मैंने आखिरकार महसूस किया कि मैंने कहां अपने हिजाब के सफर में गलती की थी। धार्मिक यकीन के खिलाफ मॉडलिंग पेशा को अपनाने के बारे में उन्होंने लिखा कि मैं जोखिम से ज्यादा अवसर के विषय में ध्यान देने पर खुद को जिम्मेदार मानती हूं। पीछे मुड़कर देखती हूं तो पाती हूं कि मैंने गलती की थी और अब कभी नहीं करूंगी। गलती सीखने के अनुभव का हिस्सा थी। मेरे आगे गलतियों पर रोकने-टोकने वाला कोई नहीं था। हालांकि उन्होंने हिजाब में रहकर मॉडलिंग करने का दरवाजा खुला रखा है, मगर यह शर्त भी लगा दी कि यह उनका अपना मानक है। यदि कोई इसके साथ काम करने का इच्छुक है तो उन्हें कॉल कर सकता है। बता दें कि भारत में कुछ दिन पहले अभिनेत्री सना खान ने भी मजहब की खातिर फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। दंगल फेम गर्ल सना अब कश्मीर में अपने घर पर रह रही हैं।