मिथुन चक्रवर्ती के पुत्र महाक्षय पर एफआईआर
मुंबई। गुजर जमाने के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवती की मुश्किलें रूक नहीं रही हैं। मिथुन दा के बेटे महाक्षय के खिलाफ मॉडल ने शांदी का झांस देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मॉडल की शिकायत पर अभिनेता की पत्नी योगिता बाली और बेटे महाक्षय के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मॉडल ने योगिता बाली और महाक्षय के विरूद्ध मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रेप, चीटिंग और जबरन गर्भपात कराने की धाराओं में केस दर्ज किया है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 अक्तूबर को रिपोर्ट लिखी गई थी। पीड़िता मॉडल और महाक्षय दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय के साथ वह 2015 से रिलेशनशिप में थी। आरोप है कि इस दौरान महाक्षय ने मॉडल को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता का कहना है कि 2015 में महाक्षय ने उन्हें घर बुलाया था। वहां उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी। इसके बाद मॉडल की मर्जी के बगैर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में महाक्षय उन्हें शादी करने का झांसा दिया। झांसा देकर कई बार बलात्कार किया गया। बाद में पीड़िता का जबरन गर्भपात करा दिया गया। मॉडल ने महाक्षय के अलावा उनकी मां योगिता बाली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि इसके पहले मिथुन चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से एक मामले में झटका लगा था। तमिलनाडु की नीलगिरी पहाड़ियों में मिथुन दा का खूबसूरत रिसॉर्ट है। इस रिसॉर्ट को पर्यावरण के लिए खतरा बताया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने रिसॉर्ट को तोड़ने के आदेश दिए हैं। मिथुन के अलावा कई और नामचीन हस्तियों के होटल और रिसॉर्ट जल्द तोड़े जाने की कार्रवाई होनी है।
















