सांसद, विधायकों व डीएम ने किया वोट, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

-शहर के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी: वीके सिंह

गाजियाबाद। शहर के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। प्रदेश में गाजियाबाद का बेहतर तरीके से विकास हुआ है। यह बातें गुरूवार को राजनगर स्थित शिलर इंस्टीट्यूट में वोट डालने के लिए पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहीं। स्थानीय सांसद वीके सिंह ने पत्नी भारती सिंह के साथ वोट डाला। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वोट डालने दायित्व समझते हुए शहर में अच्छा होने के लिए जरूरी हैं। एक सवाल पर कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की नाराजगी क्या है। उन्होंने मुझसे बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद नंबर-1 पर है। शासन, प्रशासन व जनप्रतिनिधि मिलकर शहर का विकास कराएंगे।

वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पत्नी गीता सिंह के साथ इंग्राहम इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र के बूथ पर अपना वोट डाला। वहीं, मंत्री से लेकर सांसद, विधायकों ने शिद्दत से अपने मत का प्रयोग किया। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने पत्नी व परिवार के साथ सेक्टर-23 संजयनगर स्थित भागीरथ पब्लिक स्कूल में अपने का मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का जनता ने मन बना लिया है।

वहीं, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, विधायक अतुल गर्ग, विधायक अजितपाल त्यागी ने पत्नी पथिका के साथ वोट डाला। पूर्व महापौर आशु वर्मा ने पत्नी के साथ राजनगर में सेंट पॉल स्कूल में वोट डाला। महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने वोट डाला। वार्ड-84 राजनगर से भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रवीण चौधरी ने पत्नी पारस चौधरी के साथ वोट डाला। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललिल जायसवाल ने भी कविनगर पोलिंग सेंटर पर वोट डाला।

वहीं राज्यमंत्री प्रतिनिधित सौरभ जायसवाल ने वोट डाला। गुरूवार को जिले में हुए मतदान को लेकर पुलिस फोर्स के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक जिले में धीमी गति से मतदान हुआ। उसके बाद मतदान में थोड़ी तेजी आई।