-विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनभागीदारी से बनाए सफल: विक्रमादित्य सिंह मलिक
गाजियाबाद। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल कार्यान्वयन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए समीक्षा बैठक की गई। शनिवार को विकास भवन स्थित सभागार में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सीडीओ अभिनव गोपाल,एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह,अपर नगर आयुक्त अरूण यादव आदि अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि जनभागीदारी से संकल्प यात्रा को सफल बनाया जाए।बैठक में नगर आयुक्त ने अधिकारियों को अवगत कराया कि नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में सक्रिय जनभागीदारी के माध्यम से जन सुविधाओं व सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे कमजोर लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 26 जनवरी 2024 तक किया जाना प्रस्तावित है।
शहरी क्षेत्रों में आयोजित अभियान में 17 योजनाएं यथा पीएम स्वनिधि, पीएम आवास योजना, पीएम विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन,स्टार्ट अप इंडिया स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, आयुष्मान भारत-पीमएजेवाई, पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना,पीएम उज्जवला योजना,उजाला योजना,स्वच्छ भारत अभियान (शहरी), सौभाग्य योजना, पीएम ई-बस सेवा,अटल मिशन कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए (अमृत), खेलो इंडिया, आरसीएसयूडीएएन, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नगरीय निकायों में संचालित नगर विकास विभाग की योजनाओं का लाभ जन जागरूकता के माध्यम से वंचितों, कमजोरों एवं पात्र लोगों तक पहुंचाना है।
जो पात्र होते हुए भी लाभ से वंचित हैं।योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जन जागरूकता कराना,सरकारी योजनाओं के संबंध में लाभार्थियों से बातचीत, व्यक्तिगत कहानियों, अनुभवों को साझा करना, पात्र, संभावित लाभार्थियों का उक्त यात्रा के दौरान ही नामांकन कराना, आईईसी वैनों द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ऑडियों वीडियों विजुअल, ब्रोशर, पम्पलेट, बुकलेट आदि के माध्यम से जनहित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाना है।
















