म्युनिसिपल कमिश्रर ने वंसुधरा जोन का किया निरीक्षण

गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत नगर निगम द्वारा शहर में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने निरीक्षण किया। म्युनिसिपल कमिश्रर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए शहर का सौंदर्यीकरण बेहद जरूरी है।

सौंदर्यीकरण के साथ-साथ शहर की सफाई व्यवस्था पर भी नगर निगम पूरा ध्यान दे रहा है। जिसमें शहर के नागरिकों से भी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की जा रही है।
शुक्रवार को म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत वसुंधरा जोन साहिबाबाद मंडी से वसुंधरा स्थित अटल चौक तक सौंदर्यीकरण का कार्य का निरीक्षण किया।

वसुंधरा स्थित अटल चौक तक अटल एवेन्यू मार्ग बनाने तथा सौंदर्यकरण कार्य में संबधित अधिकारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान वसुंधरा जोन आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी एवं पार्षदों ने नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण होने से म्युनिसिपल कमिश्रर को फूलों का गुलदस्तां भेंटकर आभार व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, जोनल प्रभारी सुनील राय, वसुंधरा जोन आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र चौधरी, पार्षद अरविंद चौधरी समेत निर्माण विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।