-जन समस्याओं के समाधान पर कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए किया मोटिवेट
-इंदिरापुरम में विकास कार्यों की झड़ी लगाने के लिए नगर आयुक्त ने अधिकारियों संग किया मंथन
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को सभी विभाग के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही टीम के साथ जनहित समस्याओं के समाधान में बेहतर कार्य करने के लिए प्रशंसा भी की गई। मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉक्टर डॉ अनुज कुमार सिंह, प्रभारी प्रकाश कामाख्या प्रसाद आनंद, संपत्ति प्रभारी पल्लवी सिंह, लेखाधिकारी जेपी सिंह, मुख्य नगर परीक्षक विवेक सिंह व अन्य टीम उपस्थित रही। अतिथियों का आगमन हो या फिर महापर्व नगर निगम अधिकारी अहम भूमिका में बने रहते हैं।
इसी क्रम को देखते हुए प्रधानमंत्री के आगमन के दिन व्यवस्थाओं को संभाले रखा गया। जिस पर नगर आयुक्त द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा सभी को इंदिरापुरम में विकास कार्यों को करने के लिए मोटिवेट भी किया और कम समय लगाते हुए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए विकास की लहर को रफ्तार देने के लिए निर्देश दिए।
डॉ उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह को शहर की सुंदरता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा स्वच्छता के साथ-साथ सुंदरता को भी प्राथमिकता पर बढ़ाने के निर्देश दिए। इंदिरापुरम में जोनल कार्यालय की व्यवस्था शीघ्र करने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए कहा गया। नगर आयुक्त द्वारा नए साल के अधिकारियों को डायरी और कैलेंडर भी बांटे गए। कार्य में समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के लिए टीम को मोटिवेट भी किया।



















